एजुकेशन

Rajasthan Police Admit Card 2023: जारी हुआ राजस्थान पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड, इस लिंक से करें डाउनलोड

Rajasthan Police Admit Card 2023, Rajasthan Police Constable PET/PST Admit Card 2023: राजस्थान पुलिस ने कांस्टेबल फिजिकल टेस्ट का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। अभ्यर्थी यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

Rajasthan Police Admit Card 2023

Rajasthan Police Admit Card 2023, Rajasthan Police Constable PET/PST Admit Card 2023: राजस्थान पुलिस विभाग ने कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए फिजिकल टेस्ट का एडमिट कार्ड आज यानी 19 दिसंबर को जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया था, वह राजस्थान पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट recruitment2.rajasthan.gov.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

Rajasthan Police Constable Admit Card 2023: कब होगा फिजिकल टेस्ट

राजस्थान पुलिस में कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिएए फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट और फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट का आयोजन 27 दिसंबर से 30 दिसंबर तक किया जाएगा। वहीं, इसका एडमिट कार्ड आज जारी कर दिया गया है। ध्यान रहे कि फिजिकल टेस्ट में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही फोटो पहचान पत्र भी साथ ले जाना अनिवार्य होगा।

Rajasthan Police Physical Test 2023: ऐसे होगा फिजिकल टेस्ट

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए पुरुष अभ्यर्थियों की लंबाई 168 सेमी और महिला अभ्यर्थियों की 152 सेमी होनी चाहिए। वहीं, दक्षता परीक्षा में पुरुष अभ्यर्थियों को 25 मिनट में 5 किमी और महिला अभ्यर्थियों को 35 मिनट में 5 किमी दौड़ लगानी होगी।

How to download Rajasthan Police Constable Admit Card 2023

  • राजस्थान पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर कांस्टेबल पीईटी/पीएसटी एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

Rajasthan Police Recruitment 2023: कितने पदों पर होगी भर्ती

राजस्थान पुलिस में कांस्टेबल के 3578 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें नॉन टीएसपी क्षेत्र के लिए 3240 पद और टीएसपी क्षेत्र के लिए 338 पद शामिल हैं। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article