Rajasthan CET Admit Card 2024 Download: राजस्थान सीईटी एडमिट कार्ड का इंतजार खत्म हो गया है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने समाना पात्रता परीक्षा (स्नातक स्तर) का एडमिट कार्ड (RSMSSB CET Admit Card 2024) आज यानी 19 सितंबर को जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया था, वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। राजस्थान सीईटी एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड करने के लिए यूजरनेम और पासवर्ड दर्ज की आवश्यकता होगी।
Rajasthan CET Exam 2024 Date: कब व कैसे होगी परीक्षा
राजस्थान सीईटी का आयोजन 27 सितंबर और 28 सितंबर 2024 को ऑफलाइन मोड में किया जाएगा। यह परीक्षा सुबह 9 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक होगी। राजस्थान सीईटी में 300 अंकों के 150 सवाल होंगे, जिसे हल करने के लिए तीन घंटे का समय मिलेगा। प्रत्येक गलत जवाब पर 1/3 अंक की निगेटिव मार्किंग भी होगी। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। अभ्यर्थी बोर्ड की वेबसाइट से इन आसान स्टेप्स में अपना एडमिटकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
How to download Rajasthan CET Admit Card 2024
- बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर राजस्थान सीईटी एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
- यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
- अब अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
Rajasthan CET 2024: किन पदों पर होगी भर्ती
इस परीक्षा के माध्यम से राजस्थान के विभिन्न सरकारी विभागों में प्लाटून कमांडर, कनिष्ठ लेखाकार, तहसील राजस्व लेखाकार, पर्यवेक्षक (महिला अधिकारिता), पर्यवेक्षक, उप-जेलर, छात्रावास अधीक्षक ग्रेड 2, पटवारी, ग्राम विकास अधिकारी और कनिष्ठ लेखाकार पदों पर भर्ती की जाएगी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस साल राजस्थान सीईटी के लिए लगभग 13 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
