एजुकेशन

Rajasthan CET 2026: राजस्थान सीईटी के लिए शुरू हुए आवेदन, 23 जुलाई तक करें रजिस्ट्रेशन

Rajasthan CET 2026 Online Apply Begins: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने राजस्थान कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इच्छुक उम्मीदवार 23 जुलाई 2026 तक फॉर्म भर सकते हैं।

Image

Rajasthan CET 2026

Rajasthan CET 2026 Online Apply Begins: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने राजस्थान कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। CET 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन 24 जून 2026 से शुरू हो गए हैं और इच्छुक उम्मीदवार 23 जुलाई 2026 तक फॉर्म भर सकते हैं। यह परीक्षा फॉरेस्टर, हॉस्टल सुपरिटेंडेंट, कांस्टेबल, क्लर्क ग्रेड-II समेत कई सरकारी भर्तियों के लिए स्क्रीनिंग राउंड के तौर पर ली जाएगी। CET में पास होने वाले अभ्यर्थी ही आगे की भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो पाएंगे।

कौन कर सकता है आवेदन (RSSB)

12वीं स्तर की CET के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 या उसके समकक्ष पास होना जरूरी है। जो छात्र फाइनल ईयर में हैं या रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं, वे भी आवेदन कर सकते हैं, लेकिन अंतिम चयन से पहले योग्यता पूरी करनी होगी।

आयु सीमा

आवेदन के लिए न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम 40 साल तय की गई है। आयु की गणना 1 जनवरी 2027 के आधार पर होगी। आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट मिलेगी।

ऐसे करें अप्लाई

  • राजस्थान SSO पोर्टल पर जाएं।
  • नए यूजर पहले वन टाइम रजिस्ट्रेशन यानी OTR पूरा करें और शुल्क जमा करें।
  • लॉगिन करके CET 2026 का फॉर्म खोलें।
  • पर्सनल, एजुकेशनल डिटेल्स और पहचान चिह्न भरें।
  • जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें और फॉर्म सबमिट कर दें।
  • फॉर्म का प्रिंट निकालकर रख लें।

कितनी है आवेदन फीस

  • जनरल / क्रीमी लेयर OBC / क्रीमी लेयर MBC के लिए 600 रुपये
  • नॉन-क्रीमी लेयर OBC / MBC / EWS / SC / ST (राजस्थान के उम्मीदवार) के लिए 400 रुपये
  • दिव्यांगजन (विकलांग व्यक्ति) के लिए 400 रुपये

RSSB ने सलाह दी है कि अभ्यर्थी आवेदन से पहले पूरा नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें, ताकि पात्रता, आरक्षण, फीस और चयन प्रक्रिया से जुड़ी सभी जानकारी साफ हो जाए। आखिरी तारीख का इंतजार न करें और तकनीकी दिक्कत से बचने के लिए समय रहते आवेदन कर दें।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article