Rajasthan BSTC Result 2025 Declared Online Pre Deled Toppers List: खत्म हुआ इंतजार ! Vardhman Mahaveer Open University ने आज 14 जून को राजस्थान बीएसटीसी प्रीडीएलएड परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। एक जानकारी के अनुसार, इन रिजल्ट की घोषणा शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने शाम करीब सवा 5 बजे वीएमओयू स्थित सीवी रमन विज्ञान भवन से कर दी थी, लेकिन रिजल्ट लिंक कुछ देर में बाद एक्टिव किया गया था। Rajasthan BSTC Pre DElEd Result 2025 Releasing के दौरान विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो.कैलाश सोडाणी भी मौजूद रहे।
इस बार सीकर की सीमा गोस्वामी ने बाजी मारी है, इन्होंने परीक्षा का टॉप किया है, जबकि दूसरे स्थान पर बाड़मेर की पूजा भाकर और अजमेर की अनुप्रिया राठौड़ ने तीसरा स्थान पाया है ।
बता दें, Rajasthan BSTC Result 2025 Link आसानी से खुलने लगा है, आप नीचे दिए लिंक से अपना रिजल्ट देख सकते हैं, साथ ही अब टॉपर का नाम भी सामने आ गया है, जानें Rajasthan BSTC Pre DElEd Result 2025 Topper कौन हैं?
जिन उम्मीदवारों ने अभी तक परीक्षा परिणाम या अपना स्कोर नहीं देखा है, वे जल्द से
लगे हाथ ये भी जानें कि पिछले साल इस परीक्षा का परिणाम 17 जुलाई को जारी किया गया था, जोधपुर के छगनलाल प्रजापति ने 600 में से 558 अंक के साथ परीक्षा में टॉप किया था।
आगे क्या होगा
अब बीएसटीसी रिजल्ट के बाद काउंसलिंग प्रक्रिया होगी, जिसकी जानकारी जल्द ही Vardhman Mahaveer Open University (VMOU) द्वारा दी जाएगी। काउंसलिंग में स्टूडेंट्स की ओर से भरे जाने वाले विकल्पों के आधार पर शिक्षा संस्थानों में प्रवेश मिल सकेगा।
