एजुकेशन

SSC MTS Result 2022: एसएससी एमटीएस टियर 1 एग्जाम का रिजल्ट, ssc.nic.in से ऐसे करें डाउनलोड

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 29, 2022, 11:31 AM IST

SSC MTS Tier 1 Result 2022 Date, SSC MTS Tier 1 Result 2022: स्टाफ सिलेक्शन कमीशन मल्टी टास्किंग स्टाफ टियर 1 एग्जाम का रिजल्ट आयोग की वेबसाइट ssc.nic.in पर जल्द जारी किया जाएगा। टियर 1 परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को ही टियर 2 परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलेगा।

Image

एसएससी एमटीएस टियर 1 रिजल्ट ssc.nic.in पर जारी होगा।

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • जल्द जारी होगा एसएससी एमटीएस टियर 1 रिजल्ट
  • ssc.nic.in से कर सकेंगे डाउनलोड
  • जुलाई में हुई थी परीक्षा

SSC MTS Tier 2 Exam 2022, SSC MTS Tier 1 Result 2022 Date: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) जल्द ही मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) एग्जाम का रिजल्ट जारी करने वाला है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 30 सितंबर तक एसएससी एमटीएस टियर 1 रिजल्ट 2022 घोषित कर दिया जाएगा। हालांकि, इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। रिजल्ट पर अपडेट आते ही आपको सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा।

जुलाई में हुई थी परीक्षा: कर्मचारी चयन आयोग द्वारा मल्टी टास्किंग स्टाफ पदों पर भर्ती के लिए टियर 1 परीक्षा 5 जुलाई से 22 जुलाई 2022 तक आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में इंग्लिश, जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग, न्यूमेरिकल एप्टीट्यूड और जनरल अवेयरनेस से 100 अंकों के 100 सवाल पूछे गए थे। इन सवालों को हल करने के लिए 90 मिनट का समय दिया गया था। ध्यान रहे कि टियर 1 परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को ही टियर 2 परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलेगा। यह परीक्षा नवंबर 2022 में आयोजित किए जाने की संभावना है।

जल्द जारी होगा रिजल्ट: एसएससी एमटीएस टियर 1 परीक्षा की प्रारंभिक उत्तर कुंजी 2 अगस्त को जारी की गई और अभ्यर्थियों को 7 अगस्त 2022 तक आपत्ति दर्ज कराने का मौका दिया गया था। उत्तर कुंजी पर प्राप्त आपत्तियों के निपटारे के बाद फाइनल उत्तर कुंजी और रिजल्ट घोषित होगा। सभी अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर इन स्टेप्स के माध्यम से अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

How to download SSC MTS Tier 1 Result 2022: ऐसे डाउनलोड करें एसएससी एमटीएस टियर 1 रिजल्ट

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं
  • फिर होम पेज पर दिख रहे एसएससी एमटीएस टियर 1 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने रिजल्ट का एक पीडीएफ खुल जाएगा।
  • अभ्यर्थी इस पीडीएफ में अपना नाम और रोल नंबर सहित अन्य जानकारी चेक कर सकते हैं।

इतने पदों पर की जाएगी भर्ती

इस प्रक्रिया के माध्यम से मल्टी टास्किंग स्टाफ के 3698 और हवलदार के 3603 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए 22 मार्च से 30 अप्रैल 2022 तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article