एजुकेशन

Rajasthan Board 12th Varishtha Upadhyay Result 2024: राजस्थान बोर्ड 12वीं वरिष्ठ उपाध्याय का रिजल्ट जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें चेक

RBSE Rajasthan Board 12th Varishtha Upadhyay Result 2024 Declared: राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) की तरफ से कक्षा 12वीं के तीनों स्ट्रीम का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। राजस्थान बोर्ड Commerce, Science and Arts के साथ वरिष्ठ उपाध्याय का रिजल्ट भी जारी हुआ है। रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को Rajasthan Board की ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर जाना होगा।

Image

राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी

Photo : Times Now Digital

RBSE Rajasthan Board 12th Varishtha Upadhyay Result 2024 Declared: राजस्थान बोर्ड 12वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है। राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) की तरफ से Rajasthan Board 12th Commerce, Science and Arts का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। इसके साथ ही राजस्थान बोर्ड 12वीं में वरिष्ठ उपाध्याय का रिजल्ट भी जारी किया गया है। ऐसे में जो छात्र राजस्थान बोर्ड 12वीं की परीक्षा में शामिल हुए थे वो अपना रिजल्ट Rajasthan Board की ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर चेक कर सकते हैं।

राजस्थान बोर्ड की तरफ से कक्षा 12वीं के तीनों स्ट्रीम का रिजल्ट एक साथ जारी हुआ है। बोर्ड की तरफ से RBSE सचिव ने रिजल्ट की घोषणा प्रेस कॉन्फ्रेंस में की है। जारी रिजल्ट के अनुसार, राजस्थान बोर्ड वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा में कुल 94 फीसदी छात्र पास हुए हैं। राजस्थान बोर्ड वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र नीचे दिए स्टेप्स से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

RBSE 12th Result 2024 ऐसे करें चेक

  • रिजस्ट चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • वेबसाइट की होम पेज पर Latest Results पर क्लिक करें।
  • इसके बाद RBSE Varishtha Upadhyay Result 2024 Check Here के लिंक पर जाना होगा।
  • अगले पेज पर रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ से लॉगिन करें।
  • लॉगिन करते रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • रिजल्ट चेक करने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।
Rajasthan Board 12th Arts Result 2024 Check Here

RBSE Class 12th Result 2024: कैसा रहा रिजल्ट?

राजस्थान बोर्ड 12वीं के साइंस स्ट्रीम में कुल 97.73 फीसदी छात्रों को सफलता हासिल हुई है। इसमें कुल 2,60,078 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। वहीं, कॉमर्स स्ट्रीम में कुल 98.95 फीसदी छात्र पास हुए हैं। जबकि, आर्ट्स स्ट्रीम में 96.88 प्रतिशत छात्रों को सफलता मिली है। आर्ट्स में 5,78,494 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article