एजुकेशन

खत्म हुआ इंतजार! अगले माह इस दिन जारी हो सकता है आरबीएसई 12वीं का रिजल्ट

बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन, राजस्थान मई के पहले सप्ताह तक 12वीं का रिजल्ट घोषित कर सकता है। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट rajresults.nic.in, rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर रोल नंबर वाइज अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।

Image

Rajasthan Board 12th Result 2024 Date: यहां देखें राजस्थान बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट की डेट

आरबीएसई 12वीं के छात्रों के रिजल्ट का इंतजार जल्द ही खत्म होने (Rajasthan Board 12th Result) वाला है। बोर्ड के करीबी सूत्रों की मानें तो राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन इंटरमीडिएट के छात्रों के कॉपियों का मूल्यांकन कार्य लगभग पूरा कर लिया गया है। अंकों को साइट पर अपलोड करने की प्रक्रिया (RBSE 12th Result) जारी है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मई के पहले सप्ताह तक रिजल्ट की घोषणा की जा सकती है। नतीजे जारी होने के बाद स्टूडेंट ऑफिशियल वेबसाइट rajresults.nic.in, rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

कब आयोजित की गई थी परीक्षा

बता दें इस बार राजस्थान बोर्ड 12वीं की परीक्षा 28 फरवरी से 4 अप्रैल तक आयोजित की गई थी। परीक्षा एक पाली में सुबह 8:30 से 11 बजकर 45 मिनट तक आयोजित की गई थी। यहां छात्रों को परीक्षा शुरू होने से करीब 30 मिनट पहले केंद्र पर पहुंचने का निर्देश दिया गया था। एग्जाम कुल 6 हजार से अधिक केंद्रों पर निर्धारित था। यहां आप जान सकते हैं कि पिछले 5 साल में आरबीएसई 12वीं का रिजल्ट कब कब जारी हुआ।

कब जारी होगा आरबीएसई 12वीं का रिजल्ट

पिछले साल यानी 2023 के आंकड़ो पर नजर डालें तो राजस्थान बोर्ड 12वीं साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम का रिजल्ट 18 मई को जारी किया गया था। जबकि आर्ट्स स्ट्रीम का रिजल्ट 25 मई को घोषित किया गया था। हालांकि इस बार रिजल्ट में देरी नहीं की जाएगी। कयास लगाया जा रहा है कि मई के पहले सप्ताह तक नतीजे घोषित हो सकते हैं।

कब-कब जारी हुआ रिजल्ट

  • 2023 - 18 मई और 25 मई
  • 2022 - 6 जून (आर्ट्स रिजल्ट)
  • 2019 - 12 मई
  • 2018 - 23 मई
  • 2017 - 27 मई
  • 2016 - 16 और 28 मई

कैसे चेक करें रिजल्ट

  1. सबसे पहले rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  2. होमपज पर जाकर RBSE Rajasthan Board 12th Result 2024 लिंक पर क्लिक करें।
  3. यहां अपना Roll Number और DOB दर्ज करें।
  4. रिजल्ट आपके स्क्रीन पर आ जाएगा।
  5. नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर मार्कशीट डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

12वीं साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स का रिजल्ट

बता दें राजस्थान बोर्ड 12वीं साइंस, कॉमर्स का रिजल्ट पहले जारी किया जा सकता है। इसके एक से दो दिन के भीतर आर्ट्स के नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे। हालांकि बोर्ड ने इस पर किसी प्रकार की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article