Rajasthan Board 10th Result 2026 Kab aayega: राजस्थान 10वीं का रिजल्ट कब आएगा कैसे देखें? राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) की तरफ से अपडेट आ गया है। जिन छात्रों ने राजस्थान बोर्ड की 10वीं परीक्षा में भाग लिया था, वे अपना रोल नंबर तैयार रखें, क्योंकि राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 20 से 26 मार्च के बीच जारी किया जाएगा। रिजल्ट ऑनलाइन चेक किया जा सकेगा, जानें स्टेप बाय स्टेप पूरा तरीका
ट्वीट में बताया गया है कि '20 से 26 मार्च के बीच जारी होगा दसवीं का परिणाम'
राजस्थान 10वीं का रिजल्ट किस वेबसाइट पर होगा जारी? एक बार जारी होने के बाद राजस्थान 10वीं का रिजल्ट निम्नलिखित वेबसाइट से देखा जा सकेगा।
- rajeduboard.rajasthan.gov.in
- rajresults.nic.in
बता दें, 12 से 18 फरवरी के बीच राजस्थान बोर्ड परीक्षा का आयोजन किया गया था।
राजस्थान 10वीं का रिजल्ट कैसे देखें
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएंगे।
- होमपेज पर, कैंडिडेट्स को ‘मेन एग्जामिनेशन रिजल्ट्स 2026’ के लिंक पर क्लिक करना चाहिए
- अगले स्टेप में, कैंडिडेट्स को क्लास 10वीं पर क्लिक करना होगा।
- अब अपना रोल नंबर और जन्म तिथि डालें
- राजस्थान बोर्ड क्लास 10 का स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा
- इसे देखें और डाउनलोड करें। इसका प्रिंटआउट या स्क्रीनशॉट ले लें
राजस्थान 12वीं का रिजल्ट कब होगा जारी?
पैटर्न के अनुसार, क्लास 10 के रिजल्ट के तुरंत बाद क्लास 12 के रिजल्ट जारी किए जाएंगे। मानकर चलिए एक हफ्ते के अंदर 12वीं इंटरमीडियट का रिजल्ट जारी किया जा सकता है। लेटेस्ट अपडेट के लिए टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के एजुकेशन पेज timesnowhindi.com/education पर बने रहें।
