एजुकेशन

Railway ALP Recruitment 2026: रेलवे में असिस्टेंट लोको पायलट के 11127 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन, देखें जोन वाइज वैकेंसी

Railway ALP Recruitment 2026, Sarkari Naukri 2026: रेसवे भर्ती बोर्ड ने असिस्टेंट लोको पायलट के पदों पर भर्ती के लिए शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी (Railway ALP Recruitment 2026) किया है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए एएलपी के लिए कुल 11,127 पदों की रिक्तियों पर भर्ती (Railway ALP Vacancy) की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकेंगे।

Image

Railway ALP Recruitment 2026: रेलवे में एएलपी के 11000 से ज्यादा पदों पर निकली वैकेंसी

Railway ALP Recruitment 2026, Sarkari Naukri 2026: रेलवे में नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (Railway ALP Recruitment 2026) खबर है। रेल मंत्रालय ने 11 हजार से अधिक असिस्टेंट लोको पायलट के पदों पर नई भर्ती की मंजूरी (Railway Assistant Loco Pilot Vacancy) दी है। इसके बाद रेलवे भर्ती बोर्ड ने असिस्टेंट लोको पायलट के पदों पर भर्ती के लिए शॉर्ट नोटफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए जोन वाइज रेलवे में असिस्टेंट लोको पायलट के पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकेंगे। यहां आप जोन वाइज रेलवे एएलपी के पदों पर भर्ती की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही रेलवे असिस्टेंट लोको पायलट के पदों पर भर्ती के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्क्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस बारे में जान सकते हैं।

Railway ALP Recruitment 2026 Zone Wise: रेलवे में जोन वाइज असिस्टेंट लोको पायलट की वैकेंसी

  • ईस्ट कोस्ट रेलवे - 1625
  • साउथ ईस्टर्न रेलवे- 1531
  • सेंट्रल रेलवे - 1400
  • नॉर्थ ईस्ट फ्रंटियर रेलवे - 1276
  • ईस्ट सेंट्रल रेलवे - 700
  • साउथ सेंट्रल रेलवे - 674
  • ईस्टर्स रेलवे - 608
  • वेस्ट सेंट्रल रेलवे - 541
  • नॉर्थ सेंट्रल रेलवे - 457
  • साउथर्न रेलवे - 250
  • साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे - 200
  • साउथ वेस्टर्न रेलवे - 200
  • वेस्टर्न रेलवे - 214
  • नॉर्थ ईस्टर्न रेलवे - 105

Railway ALP Recruitment 2026 Qualification: रेलवे एएलपी के लिए क्वालिफिकेशन

रेलवे असिस्टेंट लोको पायलट के पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं में पास होना चाहिए। साथ ही फिटर, इलेक्ट्रीशियन, इंस्टूमेंट मैकेनिक, मिलराइट/मेटेंनेस मैकेनिक, मैकेनिक (रेडियो और टीवी), इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक, मैकेनिक (मोटर वाहन), वायरमैन, ट्रैक्टर मैकेनिक, आर्मेचर और कॉइल वाइंडर, मैकेनिक (डीजल)स हीट इंजन, टर्नर, मशीनिस्ट, रेफ्रिजरेशनस और एयर कंडीशनिंग मैकेनिक के ट्रेडों में आईटीआई होना अनिवार्य है।

Railway ALP Recruitment 2026 Age Limit: रेलवे असिस्टेंट लोको पायलट के लिए एज लिमिट

वहीं एज लिमिट की बात करें तो यहां आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30 साल होनी चाहिए। साथ ही यहां रिजर्व कैटेगिरी के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में विशेष छूट दी जाएग। अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।

Railway ALP Selection Process: ऐसे होगा सेलेक्शन

रेलवे में असिस्टेंट लोको पायलट के पदों पर उम्मीदवारों का सेलेक्शन सीबीटी 1, सीबीटी 2 और दस्तावेजों के वेरिफिकेशन के जरिए किया जाएगा। यहां सबीटी 1 की परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवा सीबीटी 2 परीक्षा के लिए पात्र माने जाएंगे। इसके बाद दस्तावेजों के वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article