एजुकेशन

RRB NTPC UG 2025 का स्कोरकार्ड जारी, तुरंत यहां से करें चेक

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने NTPC अंडरग्रेजुएट भर्ती CEN 07/2025 के CBT-1 का रिजल्ट जारी करने के बाद अब अभ्यर्थियों के लिए स्कोरकार्ड भी जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से 3,058 पदों को भरा जाना है।

Image

RRB NTPC CBT 1 Scorecard

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने NTPC अंडरग्रेजुएट भर्ती CEN 07/2025 के CBT-1 का रिजल्ट जारी करने के बाद अब अभ्यर्थियों के लिए स्कोरकार्ड भी जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में हिस्सा लिया था, वे अपने रजिस्ट्रेशन विवरण के जरिए स्कोरकार्ड देख सकते हैं। इस भर्ती अभियान के माध्यम से 3,058 पदों को भरा जाना है। यह भर्ती 12वीं स्तर के उम्मीदवारों के लिए है। CBT-1 परीक्षा मई और जून 2026 में अलग-अलग चरणों में आयोजित की गई थी। CBT-1 का रिजल्ट 24 अगस्त 2026 को जारी किया गया था। रिजल्ट में सफल उम्मीदवारों के रोल नंबर जारी किए गए हैं, जिन्हें अगले चरण यानी CBT-2 के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है।

स्कोरकार्ड में क्या जानकारी मिलेगी?

RRB NTPC UG CBT-1 Scorecard में उम्मीदवार के व्यक्तिगत प्रदर्शन से जुड़ी जानकारी दी जाती है। इसमें प्राप्त अंक, क्वालिफाइंग स्टेटस और अन्य संबंधित विवरण देखे जा सकते हैं। स्कोरकार्ड देखने से उम्मीदवारों को यह समझने में भी मदद मिलेगी कि CBT-1 में उनका प्रदर्शन कैसा रहा और वे अगले चरण के लिए चयनित हुए हैं या नहीं।

RRB NTPC UG Score Card कैसे चेक करें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान तरीके से अपना स्कोरकार्ड देख सकते हैं:

  • सबसे पहले अपने क्षेत्र की आधिकारिक RRB वेबसाइट पर जाएं।
  • CEN 07/2025 NTPC UG से संबंधित स्कोरकार्ड लिंक खोलें।
  • अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि/मांगी गई लॉगिन डिटेल दर्ज करें।
  • लॉगिन करने के बाद CBT-1 Score Card के लिंक पर क्लिक करें।
  • आपका व्यक्तिगत स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा, इसे देखें और डाउनलोड करें।

RRB ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे भर्ती से जुड़ी जानकारी के लिए केवल आधिकारिक रेलवे भर्ती बोर्ड की वेबसाइटों पर भरोसा करें।

अभी उम्मीदवार क्या करें?

CBT-1 में शॉर्टलिस्ट होने वाले उम्मीदवारों को अब दूसरे चरण की कंप्यूटर आधारित परीक्षा में शामिल होना होगा। ऐसे में अपनी तैयारी बनाएं रखें, क्योंकि CBT-2 की परीक्षा 17 सितंबर 2026 को प्रस्तावित है। CBT-2 के बाद स्किल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन भी होगा।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article