एजुकेशन

QS MBA Rankings 2027: टॉप 3 IIMs की रैंकिंग गिरी, फिर भी ग्लोबल टॉप 100 में

QS MBA Rankings 2027: भारत के तीन प्रमुख IIM ने ग्लोबल टॉप 100 में जगह बनाई है। हालांकि, पिछले साल की तुलना में तीनों संस्थानों की रैंकिंग कम हुई है। जानें किस कॉलेज को मिली टॉप पोजिशन

Image

QS MBA Rankings 2027: भारत के टॉप बिजनेस स्कूल

QS MBA Rankings 2027: भारत के तीन प्रमुख IIM ने ग्लोबल टॉप 100 में जगह बनाई है। हालांकि, पिछले साल की तुलना में तीनों संस्थानों की रैंकिंग कम हुई है। इनमें IIM Calcutta की रैंकिंग में सबसे ज्यादा गिरावट देखी गई है, जबकि IIM Bangalore इस बार भी भारत में सबसे ज्यादा रैंक वाला MBA संस्थान बना हुआ है। जानें किसकी क्या है रैंक

IIM Bangalore को 64वां स्थान मिला है, जबकि पिछले साल यह 52वें स्थान पर था। IIM Ahmedabad की रैंकिंग पिछली साल 58वीं थी, लेकिन इस साल गिरकर 70वां स्थान हो गया है। वहीं IIM Calcutta 64वें स्थान से नीचे आकर 95वें स्थान पर है। इसके बावजूद तीनों संस्थान दुनिया के टॉप 100 MBA प्रोग्राम में शामिल हैं।

QS रैंकिंग किन आधारों पर तैयार होती है?

QS ने इस साल 65 देशों और क्षेत्रों के 420 से ज्यादा MBA प्रोग्राम का मूल्यांकन किया है। जानें कैसे और कितना मिला वेटेज:

वेटेज का आधार प्रतिशत
Employability 40 प्रतिशत
Value for Money 20 प्रतिशत
Alumni Outcomes 15 प्रतिशत
Thought Leadership 15 प्रतिशत
Diversity को 10 प्रतिशत

भारत के 19 संस्थानों ने बनाई जगह

QS Global Full-Time MBA Rankings 2027 में कुल 19 भारतीय संस्थानों को शामिल किया गया है। 2022 में यह संख्या 7 और 2020 में सिर्फ 5 थी। इस साल पांच भारतीय संस्थानों ने पहली बार इस रैंकिंग में एंट्री की है। MBA और Specialized Business Master’s Rankings को मिलाकर भारत के कुल 28 संस्थान शामिल हैं। इस संख्या के आधार पर भारत अमेरिका, ब्रिटेन और फ्रांस के बाद चौथा सबसे ज्यादा प्रतिनिधित्व वाला देश है।

नई एंट्री में O.P. Jindal Global University सबसे ऊपर है, जिसे 171-180 के बैंड में जगह मिली है। Jaipuria Institute of Management, CHRIST (Deemed to be University), Manav Rachna International Institute of Research and Studies और Vikrant University Gwalior भी पहली बार शामिल हुए हैं और 301+ बैंड में हैं।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article