एजुकेशन

NTA Exam Calendar 2026-27: एनटीए ने जारी किया JEE मेन, UGC NET समेत परीक्षा का शेड्यूल, एक क्लिक से करें चेक

NTA Exam Calendar 2026-27: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने दिसंबर 2026 से मार्च 2027 तक होने वाली प्रमुख परीक्षाओं का टेंटेटिव एग्जाम कैलेंडर जारी कर दिया है। जानें कब होंगी जेईई मेंस, यूजीसी नेट और सीयूईटी परीक्षाएं

Image

NTA परीक्षा कैलेंडर 2026-27 जारी (Image - ChatGPT)

NTA Exam Calendar 2026-27: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने दिसंबर 2026 से मार्च 2027 तक होने वाली प्रमुख परीक्षाओं का टेंटेटिव एग्जाम कैलेंडर जारी कर दिया है। जारी सार्वजनिक नोटिस में कई प्रवेश और पात्रता परीक्षाओं की तिथियां बताई गई हैं। इससे छात्रों और शैक्षणिक संस्थानों को आने वाले महीनों की परीक्षा और पढ़ाई की तैयारी पहले से करने में मदद मिलेगी।

कैलेंडर में UGC NET, JEE Main Session 1, CUET PG, CMAT, NIFT प्रवेश परीक्षा और Joint CSIR UGC NET जैसी प्रमुख परीक्षाएं शामिल हैं। NTA का कहना है कि कैलेंडर जारी करने का उद्देश्य परीक्षा कार्यक्रम को लेकर ज्यादा पारदर्शिता लाना है।

कब है UGC NET, और JEE Main

UGC NET का दिसंबर चक्र 14 से 19 दिसंबर के बीच आयोजित किया जाएगा। 20 और 21 दिसंबर को बफर डेट रखी गई है। वहीं, Joint CSIR UGC NET परीक्षा 20 और 21 दिसंबर को प्रस्तावित है।

JEE Main 2027 Session 1 की परीक्षा 22 से 24 जनवरी और 28 से 30 जनवरी 2027 के बीच होने का प्रस्ताव है। 31 जनवरी को बफर डेट है।

इसके अलावा RIMC Exam 6 दिसंबर, SWAYAM Exam 8 से 12 दिसंबर और Rashtriya Military Schools Exam 13 दिसंबर को प्रस्तावित है।

जनवरी और फरवरी में भी कई परीक्षाएं

NIFT प्रवेश परीक्षा और SHRESHTA (NETS) की परीक्षा 10 जनवरी को प्रस्तावित है। All India Sainik Schools Entrance Examination 31 जनवरी को होगी। CMAT Exam 7 फरवरी को और NITTT Part 1 Exam 26 और 27 फरवरी को प्रस्तावित है।

मार्च में CUET PG की परीक्षा

CUET PG 2027 का आयोजन मार्च में होगा। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार परीक्षा 1 से 5 मार्च, 8 से 20 मार्च और 24-25 मार्च को होगी। 30 और 31 मार्च को बफर डेट रखी गई है। NITTT Part 2 की परीक्षा 5 और 7 मार्च को प्रस्तावित है।

NTA ने साफ किया है कि ये सभी तारीखें फिलहाल संभावित हैं और प्रशासनिक, शैक्षणिक, कानूनी, लॉजिस्टिक या अन्य अप्रत्याशित कारणों से इनमें बदलाव हो सकता है। कैलेंडर किसी परीक्षा का आधिकारिक नोटिफिकेशन नहीं है।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article