एजुकेशन

Punjab School Holidays : पंजाब में ठंड का कहर! 13 जनवरी तक स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी

Punjab School Holidays : पंजाब में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के चलते स्कूल 13 जनवरी तक बंद रहेंगे। सभी स्कूलों पर ये आदेश जारी होगा और न मानने वालों पर कार्रवाई भी की जाएगी। पंजाब में कड़ाके की ठंड के चलते बच्चों की सेहत को ध्यान में रखते हुए स्कूल बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं। Punjab mein school band, School Closed in Punjab

Image

Punjab School Holidays (Credit: Twitter)

Punjab School Holidays : राज्य में बढ़ती ठंड और कोहरे के कारण पंजाब में स्कूल 13 जनवरी तक बंद रहेंगे। यह फैसला राज्य के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त और प्राइवेट स्कूलों पर लागू होगा। बताते चलें कि इससे पहले पंजाब में सभी स्कूलों को 7 जनवरी तक बंद रखने के आदेश जारी किए गए थे। मौसम विभाग के मुताबिक, पंजाब में बुधवार को तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे चला गया, जिसके चलते ठंड काफी बढ़ गई। ऐसे में बच्चों की सेहत को ध्यान में रखते हुए स्कूल बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं।

कहां कितनी बढ़ी ठंड ?

बठिंडा राज्य में सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अमृतसर में न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री, लुधियाना में 6.6 डिग्री, पटियाला में 7.1 डिग्री, जबकि गुरदासपुर में न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

सरकार ने सर्दियों में 24 दिसंबर को स्कूलों की छुट्टी घोषित की थी। इसके बाद 24 दिसंबर से लेकर 31 दिसंबर तक बच्चों ने वेकेशन मनाया। फिर राज्य में लगातार ठंड बढ़ने लगी जिसके बाद 1 से लेकर 7 जनवरी तक छुट्टियों का ऐलान किया गया। अब पंजाब में एक बार फिर ठंड बढ़ने लगी है, जिसके बाद छुट्टियों को 13 जनवरी तक बढ़ाने का फैसला लिया गया है।

पंजाब में भयंकर शीतलहर Punjab School Closed news

पंजाब में शीतलहर का प्रकोप इस कदर छाया हुआ है कि अब तक 2 बार स्कूलों की छुट्टियां बढ़ानी पड़ी हैं। इस बार जो छुट्टियां बढ़ाई गई हैं, वे 13 जनवरी 2026 तक हैं। ये तीसरी बार है, जब शीतलहर का प्रकोप देखते हुए राज्य में छुट्टी बढ़ाने का फैसला लिया गया हो। पंजाब ही नहीं बल्कि अलग-अलग राज्यों में बढ़ती ठंड के चलते छुट्टियां बढ़ाने या फिर स्कूलों का समय बदलने जैसे फैसले लिए जा रहे हैं।

बढ़ती ठंड और धुंध में बच्चों का घर से निकलना दूभर हो गया है, जिसके चलते सरकार ने ये फैसला लिया है। बच्चों की सेहत को ध्यान में रखते हुए ही छुट्टियां बढ़ाने का ऐलान किया गया है।

Kusum Bhatt
कुसुम भट्टauthor

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर एजुकेशन जर्नलिस्ट कार्यरत कुसुम भट्ट शिक्षा जगत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर रखती हैं। मास्टर्स इन मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त करने के बाद वह पिछले 5 सालों से एजुकेशन बीट को मजबूती से संभाल रही हैं। कुसुम को खबरों को सबसे पहले ब्रेक करने, विषय की गहराई में जाकर स्टोरी तैयार करने और युवाओं को उनके करियर से जुड़ी सटीक जानकारी देने में विशेष दक्षता प्राप्त है। कुसुम की लेखन शैली संक्षिप्त, शोध आधारित और प्रभावशाली है। वे एग्जाम टिप्स, करियर गाइडेंस, सरकारी नौकरी से जुड़ी खबरें, बोर्ड रिजल्ट और सक्सेस स्टोरीज़ जैसे विषयों पर सटीक और भरोसेमंद कंटेंट तैयार करने के लिए जानी जाती हैं। कुसुम अबतक पांच हजार से अधिक बाइलाइन रिपोर्ट पब्लिश कर चुकी हैं। उन्हें ब्लॉगिंग, वेब स्टोरीज और ट्रेंडिंग एजुकेशनल टॉपिक्स पर काम करने का खास शौक है। उनका मानना है कि – "शिक्षा सिर्फ करियर का माध्यम नहीं, बल्कि सोच और समाज दोनों को बदलने की शक्ति रखती है।"

और पढ़ें
End of Article