एजुकेशन

Punjab School Closed News: कल बंद रहेंगे स्कूल, कॉलेज और सरकारी कार्यालय, जानें क्‍या है कारण

Punjab School Closed Tomorrow: पंजाब सरकार ने शहीद उधम सिंह की शहादत वर्षगांठ मनाने के लिए 31 जुलाई को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। इस दौरान स्कूल, कॉलेज और सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे, जानें क्या लिखा है नोटिस में

Image

31 जुलाई को बंद रहेंगे पंजाब के स्कूल (TNN Edit)

Punjab School Closed News Today: पंजाब सरकार ने शहीद उधम सिंह के शहीदी दिवस 31 जुलाई को पूरे राज्य में राजपत्रित अवकाश घोषित किया है। अब इस दिन सभी स्कूल कॉलेज और सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे। (Punjab School Closed 2025) यह निर्णय भवानीगढ़-सुनाम मार्ग का नाम बदलकर शहीद उधम सिंह मार्ग करने के साथ ही लिया गया है। पहले यह छुट्टी आरक्षित थी लेकिन अब इसे सरकारी अवकाश बना दिया गया है।

कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल मिलकर भवानीगढ़-सुनाम रोड का नाम शहीद उधम सिंह मार्ग रखेंगे।

चंडीगढ़ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान, अरोड़ा ने पुष्टि की कि मुख्यमंत्री भगवंत मान और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल 31 जुलाई को आधिकारिक रूप से इस सड़क का नामकरण करेंगे। उन्होंने कहा कि यह उधम सिंह की विरासत को सम्मान देने की एक बड़ी पहल का हिस्सा है, जिन्होंने भारत के स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी और जिनका जन्म सुनाम में हुआ था।

Punjab School Closed Tomorrow

पंजाब सरकार ने शहीद उधम सिंह की शहादत की वर्षगांठ के उपलक्ष्य में 31 जुलाई को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। आम आदमी पार्टी (आप) के प्रदेश अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि पहले यह एक प्रतिबंधित अवकाश था, लेकिन अब शहीद उधम सिंह की विरासत के सम्मान में इसे राजपत्रित अवकाश घोषित किया गया है।

गौरतलब है कि Punjab Government द्वारा जारी वर्ष 2025 के सरकारी अवकाश कैलेंडर में 31 जुलाई की इस छुट्टी को पहले आरक्षित छुट्टियों में जगह दी गई थी, जिसे अब Government Holidays घोषित कर दिया गया है और इसकी अधिसूचना भी जारी कर दी गई है।

राज्य सरकार द्वारा इस अधिसूचना के अनुसार, इस दिन राज्य भर के सभी सरकारी कार्यालय, बोर्ड, निगम और शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे।

Aam Aadmi Party (AAP) के जलालाबाद विधायक जगदीप कंबोज गोल्डी के साथ मौजूद अरोड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राष्ट्रीय राजमार्ग के पटियाला-भवानीगढ़ खंड का नाम शहीद उधम सिंह के नाम पर रखने के लिए केंद्र को पत्र लिखा है।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article