एजुकेशन

Punjab Police Constable Exam 2026: CBT परीक्षा 1 जुलाई से शुरू, 3298 पदों के लिए जारी हुआ शेड्यूल

Punjab Police Constable Exam: पंजाब पुलिस ने कॉन्स्टेबल भर्ती 2026 की कंप्यूटर-बेस्ड परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। विभाग के नोटिस के मुताबिक, जिला कैडर और आर्म्ड कैडर दोनों के लिए CBT 1 जुलाई 2026 से शुरू होगा।

Image

Punjab Police

Punjab Police Constable Exam 2026 Date OUT: पंजाब पुलिस ने कॉन्स्टेबल भर्ती 2026 की कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। विभाग के नोटिस के मुताबिक, जिला कैडर और आर्म्ड कैडर दोनों के लिए CBT 1 जुलाई 2026 से शुरू होगी। इस भर्ती के जरिए कुल 3298 पद भरे जाएंगे। इनमें जिला कैडर के 2522 और आर्म्ड कैडर के 776 पद शामिल हैं। आवेदन कर चुके उम्मीदवारों को सलाह है कि एडमिट कार्ड और अन्य अपडेट के लिए पंजाब पुलिस की ऑफिशियल वेबसाइट चेक करते रहें। अभी प्रवेश पत्र जारी होने की तारीख नहीं बताई गई है।

परीक्षा दो चरणों में होगी परीक्षा

Paper-I CBT मोड में 2 घंटे का होगा। इसमें 100 MCQ पूछे जाएंगे और कुल 100 अंक होंगे। अच्छी बात ये है कि इसमें नेगेटिव मार्किंग नहीं है।

पेपर का बंटवारा इस तरह है:
जनरल अवेयरनेस35 अंक
क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड और न्यूमेरिकल स्किल्स 20 अंक
मेंटल एबिलिटी और लॉजिकल रीजनिंग 20 अंक
इंग्लिश लैंग्वेज स्किल्स10 अंक
पंजाबी लैंग्वेज स्किल्स10 अंक
डिजिटल लिटरेसी और अवेयरनेस – 5 अंक
Punjab Police

Punjab Police

Paper-II

दूसरा पेपर पंजाबी भाषा का क्वालिफाइंग टेस्ट होगा। ये मैट्रिक लेवल का होगा, जिसमें 50 सवाल और 50 अंक होंगे। पेपर की अवधि 1 घंटा है। पास होने के लिए कम से कम 50% अंक लाना जरूरी है।

एडमिट कार्ड जल्द होंगे जारी (Police Recruitment)

CBT के एडमिट कार्ड परीक्षा से कुछ दिन पहले जारी किए जाएंगे, लेकिन अभी से तारीख नहीं बताई गई है। उम्मीदवार लॉगिन करके हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे।

एडमिट कार्ड ऐसे डाउनलोड करेंगे

  • पंजाब पुलिस की वेबसाइट पर जाएंगे।
  • “Recruitment” या “Latest Notifications” सेक्शन खोलेंगे।
  • “Punjab Police Constable Admit Card 2026” लिंक पर क्लिक करेंगे।
  • रजिस्ट्रेशन नंबर और लॉगिन डिटेल डालेंगे।
  • सबमिट करते ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • इसे डाउनलोड करके प्रिंट निकाल लेंगे।

एडमिट कार्ड मिलने के बाद उस पर लिखी सभी डिटेल्स चेक कर लें। किसी भी गलती या अपडेट के लिए समय-समय पर ऑफिशियल वेबसाइट देखते रहें।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article