एजुकेशन

Punjab Police Constable 2026: पंजाब पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए जल्द जारी होगी कट-ऑफ, यहां देखें बीते सालों का डाटा

Punjab Police Constable Cut Off 2026: पंजाब पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा 2026 के बाद छात्र बेसब्री से कट-ऑफ लिस्ट जारी होने का इंतजार कर रहे हैं। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों को बता दें कि जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर श्रेणी आधारित कट-ऑफ लिस्ट जारी की जाएगी।

Image

पंजाब पुलिस द्वारा जल्द जारी की जाएगी कांस्टेबल भर्ती के लिए कट-ऑफ 2026 (Photo -iStock)

Punjab Police Constable Cut Off 2026: पंजाब पुलिस द्वारा जल्द ही कांस्टेबल भर्ती के कट-ऑफ 2026 जारी की जाएगी। इस कट-ऑफ में महिलाओं और पुरुष उम्मीदवारों के लिए श्रेणी के आधार पर अलग-अलग कट-ऑफ जारी की जाएगी। बता दें कि जिन उम्मीदवारों के अंक निर्धारित कट-ऑफ से अधिक या उससे बराबर होंगे वह भर्ती के अगले चरण यानी शारीरिक परीक्षा के लिए जाएंगे। लेख में नीचे पिछले साल के कट-ऑफ आदि की जानाकरी दी गई है।

पंजाब पुलिस कांस्टेबल कट-ऑफ 2026 कब जारी होगी?

जिन उम्मीदवारों ने पंजाब पुलिस में कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन किया था और आयोजित हुई लिखित परीक्षा में शामिल हुए थे, वह इस समय बेसब्री से कट-ऑफ 2026 जारी होने का इंतजार कर रहे हैं। ताकि वह भर्ती के अगले चरण में पहुंच सकें। हालांकि परीक्षा को लेकर उम्मीदवारों की तैयारी तेज है। जल्द ही पंजाब पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए कट-ऑफ जारी की जाएगी।

पंजाब पुलिस कांस्टेबल कट-ऑफ 2025

वर्गपुरुषमहिला
पिछड़े वर्ग, पंजाब73.5395967.48365
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस), पंजाब59.3835357.45265
पूर्व सैनिक (सामान्य), पंजाब58.2605343.72734
पूर्व सैनिक पिछड़ा वर्ग, पंजाब56.57576
भूतपूर्व सैनिक एस.सी. बाल्मीकि/मज़हबी सिख, पंजाब50.08774
पूर्व सैनिक एससी रामदासिया और अन्य, पंजाब57.73993
सामान्य / खुला / बाहरी क्षेत्र76.969773.42761
एससी बाल्मीकि/मज़बी सिख, पंजाब66.7355263.4374
एससी रामदासिया और अन्य, पंजाब72.4111468.01613
पंजाब के स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रित40.0153241.46185
पुलिस कर्मियों के आश्रित40.0966640.83908

पंजाब पुलिस कांस्टेबल कट-ऑफ 2024

वर्गपुरुषमहिला
पिछड़े वर्ग, पंजाब68.8359.79
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस), पंजाब64.4155.57
पूर्व सैनिक (सामान्य), पंजाब53.5935.23
पूर्व सैनिक पिछड़ा वर्ग, पंजाब54.81
भूतपूर्व सैनिक एससी बाल्मीकि/मजहबी सिख47.83
पूर्व सैनिक एससी रामदासिया और अन्य53.34
सामान्य / खुला / बाहरी क्षेत्र71.765.15
एससी बाल्मीकि / मज़बी सिख61.7855.58
एससी रामदासिया और अन्य68.1759.93
स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों40.1340.13
पुलिस कर्मियों के आश्रित40.0241.16

पंजाब पुलिस परीक्षा पास करने के लिए न्यूनतम अंक कितने थे?

पंजाब पुलिस द्वारा आयोजित कांस्टेबल भर्ती परीक्षा पास करने के लिए सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को कम से कम 40 प्रतिशत अंकों की आवश्यकता है, जबकि एससी, एसटी और अन्य आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को कम से कम 35 प्रतिशत अंकों की आवश्यकता है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article