एजुकेशन

Punjab Board Result 2026: पंजाब बोर्ड रिजल्ट का काउंटडाउन शुरू, इस तारीख को जारी होगा 10वीं 12वीं का परिणाम

Punjab Board Result 2026 Kab Aaega: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) ने 2026 की 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं के नतीजों की तारीखों का ऐलान कर दिया है। जानें किस तारीख को जारी होगा पंजाब बोर्ड का रिजल्ट

Image

Punjab Board Result 2026

Punjab Board Result 2026 Date Time Announced PSEB 10th 12th Result 2026 Kab Aaega: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) ने 2026 की 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं के नतीजों की तारीखों का ऐलान कर दिया है। PSEB के चेयरमैन डॉ. अमरपाल सिंह की तरफ से मिली आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, पंजाब बोर्ड की 10वीं कक्षा का नतीजा 11 मई को दोपहर 12:30 बजे घोषित किया जाएगा, जबकि 12वीं कक्षा का नतीजा 13 मई को जारी होगा।

नतीजे जारी होने के बाद, छात्र पंजाब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड देख और डाउनलोड कर सकेंगे। छात्रों और अभिभावकों के लिए अपने संदेश में, PSEB चेयरमैन ने छात्रों को यह भी सलाह दी कि वे नतीजों के दबाव को नकारात्मक रूप से न लें।

छात्रों के लिए हेल्पलाइन

रिजल्ट के समय छात्रों की मदद के लिए, बोर्ड ने एक टोल-फ्री हेल्पलाइन भी शुरू की है। जो छात्र तनाव, घबराहट या भावनात्मक दबाव महसूस कर रहे हैं, वे अनुभवी मनोवैज्ञानिकों और काउंसलरों से मदद ले सकते हैं। टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर: 9549-161-161

punjab board result 2026

Punjab Board Result 2026

बोर्ड ने कहा कि रिजल्ट छात्र के सफर का सिर्फ एक पड़ाव है, और उम्मीदवारों को सकारात्मक रहने के लिए प्रोत्साहित किया।

Punjab Board 10th 12th Result 2026 Step to check

PSEB 10th 12th Result 2026 Online देखने के लिए इन स्टेप्स को चेक करें

  • एक बार परिणाम जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाएंगे
  • Punjab Board Result 2026 Class 12 Link या Punjab Board Result 2026 Class 10 Link पर क्लिक करें।
  • रोल नंबर डालें
  • विवरण जमा करें
  • स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 10 की परीक्षाएं 6 मार्च से 1 अप्रैल, 2026 तक आयोजित कीं, जबकि कक्षा 12 की परीक्षाएं 17 फरवरी से 4 अप्रैल, 2026 तक आयोजित की गईं।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंह author

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई क... और देखें

End of Article