एजुकेशन

Punjab and Sind Bank Vacancy: 117 साल पुराने बैंक में निकली वेकेंसी, 190 पदों के लिए मिलेगी इतनी सैलरी

Punjab and Sind Bank Recruitment: पंजाब और सिंध बैंक में भर्ती के जरिये 190 पदों को भरा जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार 10 अक्तूबर 2025 तक अप्लाई कर सकते हैं।

Image

Punjab and Sind Bank

Punjab And Sind Bank Recruitment 2025: सरकारी बैंक में काम करने की इच्छा रखने वालों के लिए सुनहरा मौका है। 117 साल पुराने पंजाब एंड सिंध बैंक ने क्रेडिट ऑफिसर और एग्रीकल्चर फील्ड अफसर जैसे पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस भर्ती के जरिये 190 पदों को भरा जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार 10 अक्टूबर 2025 तक अप्लाई कर सकते हैं। इस भर्ती में क्रेडिट ऑफिसर (Credit Officer) और एग्रीकल्चर फील्ड ऑफिसर (Agriculture Field Officer) इन दोनों ही पदों के लिए 190 वैकेंसियां हैं।

क्रेडिट अफसर के लिए फाइनेंस या फिर बैंकिंग से ग्रेजुएशन जरूरी है। वहीं एग्रीकल्चर अफसर के लिए एग्रीकल्चर या फिर उससे जुड़े सब्जेक्ट्स में डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा बैंकिंग सेक्टर में एक्सपीरियंस वालों को प्राथमिकता दी जाएगी।

इस भर्ती के लिए चुने हुए उम्मीदवारों को हर महीने 64,820 से लेकर 93,960 रुपये तक की सैलरी मिलेगी। इसके साथ ही बैंक की तरफ से अन्य सरकारी भत्ते और सुविधाएं मिलेंगी।

आवेदन के लिए इन स्टेप्स को करें फॉलो

  • पंजाब एंड सिंध बैंक की वेबसाइट पर जाएं।
  • रिक्रूटमेंट सेक्शन पर जाएं।
  • नोटिफिकेशन पढ़कर अप्लाई नाऊ पर क्लिक करें।
  • ऑनलाइन फॉर्म भरें और फिर डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
  • फीस जमा करें और फिर सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • प्रिंट आउट निकालकर रख लें।
वहीं एग्रीकल्चर मैनेजर पद के लिए कृषि, बागवानी, डेयरी, वेटरनरी साइंस, फॉरेस्ट्री, एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग या फिर पिसिकल्चर में ग्रेजुएट होना जरूरी है। इसमे 60 प्रतिशत (SC/ST/OBC/PwBD) नंबर होने चाहिए।
Kusum Bhatt
कुसुम भट्टauthor

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर एजुकेशन जर्नलिस्ट कार्यरत कुसुम भट्ट शिक्षा जगत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर रखती हैं। मास्टर्स इन मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त करने के बाद वह पिछले 5 सालों से एजुकेशन बीट को मजबूती से संभाल रही हैं। कुसुम को खबरों को सबसे पहले ब्रेक करने, विषय की गहराई में जाकर स्टोरी तैयार करने और युवाओं को उनके करियर से जुड़ी सटीक जानकारी देने में विशेष दक्षता प्राप्त है। कुसुम की लेखन शैली संक्षिप्त, शोध आधारित और प्रभावशाली है। वे एग्जाम टिप्स, करियर गाइडेंस, सरकारी नौकरी से जुड़ी खबरें, बोर्ड रिजल्ट और सक्सेस स्टोरीज़ जैसे विषयों पर सटीक और भरोसेमंद कंटेंट तैयार करने के लिए जानी जाती हैं। कुसुम अबतक पांच हजार से अधिक बाइलाइन रिपोर्ट पब्लिश कर चुकी हैं। उन्हें ब्लॉगिंग, वेब स्टोरीज और ट्रेंडिंग एजुकेशनल टॉपिक्स पर काम करने का खास शौक है। उनका मानना है कि – "शिक्षा सिर्फ करियर का माध्यम नहीं, बल्कि सोच और समाज दोनों को बदलने की शक्ति रखती है।"

और पढ़ें
End of Article