एजुकेशन

UGC NET रिवाइज्ड इनफॉर्मेशन बुलेटिन जारी, जानें कब आएगा एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड, नोट करें एग्जाम डेट

UGC NET December 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने यूजीसी नेट दिसंबर सत्र के लिए सूचना बुलेटिन में एक रिवाइज्ड इनफॉर्मेशन बुलेटिन जारी किया है। यहां आप चेक कर सकते हैं।

Image

UGC NET December 2026: यहां देखें यूजीसी नेट रिवाइज्ड इनफॉर्मेशन बुलेटिन

UGC NET December 2026: यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट (UGC NET) दिसंबर 2026 सत्र के लिए सूचना बुलेटिन में एक शुद्धिपत्र (corrigendum) जारी किया है। इस अपडेटेड बुलेटिन में प्रतिबंधित वस्तुओं, मूल्यांकन, परीक्षा शहर की पसंद, गेट बंद होने के समय, जूते-चप्पल और आवेदन प्रक्रिया से जुड़े बदलाव शामिल हैं। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।

बता दें यूजीसी नेट दिसंबर की परीक्षा 14, 15, 16, 17, 18 और 21 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। आवेदन प्रक्रिया 8 अक्टूबर से शुरू हो गई है और योग्य उम्मीदवार 28 अक्टूबर 2026 को रात 11:50 बजे तक आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना फॉर्म जमा करवा सकते हैं। यहां लेट फीस के साथ आवेदन 31 अक्टूबर तक स्वीकार किए जाएंगे।

आवेदन फॉर्म भरने से पहले ध्यान से पढें

उम्मीदवारों को आवेदन फॉर्म भरने और परीक्षा में शामिल होने से पहले Annexure-A और Annexure-B को अच्छी तरह पढ़ने की सलाह दी गई है, ताकि उन्हें सभी बदलावों और नियमों की सही जानकारी मिल सके। यदि पुराने और नए सूचना बुलेटिन में दिए गए नियमों के बीच कोई अंतर होता है, तो ऐसी स्थिति में नए यानी अपडेटेड सूचना बुलेटिन में दिए गए नियम ही मान्य होंगे। Annexure-A में बताए गए सभी बदलाव भी सूचना बुलेटिन का हिस्सा माने जाएंगे।

कब आएगा एग्जाम सिटी स्लिप

यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप 23 नवंबर को जारी किया जाएगा। वहीं अभ्यर्थी एडमिट कार्ड 21 दिसंबर 2026 से डाउनलोड कर सकेंगे। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।

एग्जाम सेंटर पर मिलेगा पेन

परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों को पेन प्रदान किया जाएगा। उम्मीदवारों को पेन लाने की आवश्यकता नहीं है। अध्याय 8 का इसके विपरीत निर्देश हटा दिया गया है।

इस बात का ध्यान रखें

उत्तर दिए गए या प्रयास किए गए प्रश्नों का मूल्यांकन किया जाएगा, चाहे उन्हें समीक्षा के लिए चिह्नित किया गया हो या नहीं। अनुत्तरित या अप्रयासित प्रश्नों का मूल्यांकन नहीं किया जाएगा, चाहे उन्हें समीक्षा के लिए चिह्नित किया गया हो या नहीं।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article