एजुकेशन

UP PET 2026: यूपी पीईटी में 35.41 लाख अभ्यर्थी होंगे शामिल, जानें किस सब्जेक्ट से पूछे जाएंगे कितने सवाल

UP PET 2026 exam patter, syllabus, important guidelines in hindi: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा यानी PET की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। इस परीक्षा का आयोजन 25 अक्टूबर, 30 अक्टूबर और एक नवंबर को प्रदेश के 60 जिलों के 1,372 केंद्रों पर किया जाएगा।

Image

यूपी पीईटी 2026 की तैयारियां पूरी

UP PET 2026 exam patter, syllabus, important guidelines in hindi: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा यानी PET की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। इस परीक्षा का आयोजन 25 अक्टूबर, 30 अक्टूबर और एक नवंबर को प्रदेश के 60 जिलों के 1,372 केंद्रों पर किया जाएगा। दो पालियों में होने वाली इस परीक्षा में 35 लाख 41 हजार 297 अभ्यर्थी शामिल होंगे जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है। यह परीक्षा यूपी में ग्रुप C सरकारी पदों पर भर्ती के लिए जरूरी होती है।

यूपी पीईटी पैटर्न

पैटर्न की बात करें तो ये एग्जाम ऑफलाइन मोड में ओएमआर शीट पर आयोजित किया जाएगा। परीक्षा में कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे और हर प्रश्न एक नंबर का होगा। उम्मीदवारों को पेपर Solve करने के लिए 2 घंटे का समय मिलेगा। ध्यान रखने वाली बात ये है कि इस परीक्षा में निगेटिव मार्किंग का भी प्रावधान है यानि हर गलत आंसर पर एक चौथाई नंबर कर सकता है।

यूपी पीईटी सिलेबस

सिलेबस की बात करें तो पीईटी के पेपर में भारतीय इतिहास, भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन, भूगोल, भारतीय अर्थव्यवस्था, भारतीय संविधान एवं लोक प्रशासन, सामान्य विज्ञान, प्रारंभिक अंकगणित, सामान्य हिंदी, सामान्य अंग्रेजी, तर्क एवं तर्कशक्ति के पांच पांच सवाल पूछे जाएंगे। वहीं, समसामयिकी यानि करंट अफेयर्स, सामान्य जागरूकता, हिंदी गद्यांश का विश्लेषण, ग्राफ की व्याख्या एवं विश्लेषण और टेबल की व्याख्या एवं विश्लेषण के 10 सवाल पेपर में शामिल होंगे।

तैयारियों की हो रही समीक्षा

एक तरफ 35 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी एग्जाम की तैयारियों में जुटे हैं, वहीं योगी सरकार ने भी परीक्षा कराने की अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। परीक्षा केंद्रों पर सर्विलांस कैमरे, वेरिफिकेशन का इंतजाम किया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर बडी संख्या में अभ्यर्थियों की आवाजाही को देखते हुए यातायात और भीड़ नियंत्रण के पर्याप्त इंतजाम किए जा रहे हैं।

प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2026 में नकल रोकने के लिए परीक्षा केंद्रों पर मोबाइल फोन, ब्लूटूथ डिवाइस और एआइ चश्मे तक की सघन जांच होगी। परीक्षा को निष्पक्ष और नकलविहीन कराने के लिए मुख्य सचिव एसपी गोयल ने जिलाधिकारियों को सभी तैयारियां समय से पूरी करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने परीक्षा केंद्रों और कोषागारों के सीसीटीवी कैमरों से लगातार निगरानी करने तथा सभी कार्मिकों को प्रशिक्षण देने पर जोर दिया।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article