एजुकेशन

IOB SO Admit Card 2026 Released: इंडियन ओवरसीज बैंक के स्पेशलिस्ट ऑफिसर भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, नोट करें एग्जाम डेट

IOB SO Admit Card 2026 Released: इंडियन ओवरसीज बैंक ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ibpsreg.ibps.in पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे।

Image

IOB SO Admit Card 2026 Released: ऐसे डाउनलोड करें इंडियन ओवरसीज बैंक के स्पेशलिस्ट ऑफिसर भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड

IOB SO Admit Card 2026 Released: आईओबी एसओ परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (IOB SO Admit Card 2026) खबर है। इंडियन ओवरसीज बैंक ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। यहां आवेदन करने वाले उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके आधिकारिक भर्ती पोर्टल ibpsreg.ibps.in से अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।

बता दें आईओबी स्पेशलिस्ट ऑफिसर भर्ती परीक्षा 31 अक्टूबर 2026 को आयोजित की जाएगी। इस भर्ती प्रक्रिया का उद्देश्य विज्ञापन संख्या HRDD/RECT/04/2026-27 के तहत विभिन्न पदों और स्केल पर 291 रिक्तियों को भरना है। वहीं अब इसके लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

IOB SO Admit Card 2026 Download: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  • सबसे पहले ibpsreg.ibps.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर IOB SO Admit Card 2026 Download लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
  • एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

IOB SO Admit Card 2026: एडमिट कार्ड पर होगी ये जानकारी

  1. अभ्यर्थी का नाम
  2. माता पिता का नाम
  3. रजिस्ट्रेशन नंबर
  4. परीक्षा का नाम
  5. एग्जाम सेंटर का नाम
  6. एग्जाम सेंटर का पता
  7. पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  8. हस्ताक्षर

IOB SO Admit Card: ऐसे होगा सेलेक्शन

इंडियन ओवरसीज बैंक के एसओ के पदों पर उम्मीदवारों का सेलेक्शन पर्सनेल इंटरव्यू, डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जामिनेशन के जरिए किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।

स्पेशलिस्ट ऑफिसर का कार्य

इंडियन ओवरसीज बैंक (IOB) में स्पेशलिस्ट ऑफिसर (Specialist Officer) का काम बैंक के किसी खास विभाग में अपनी विशेषज्ञता के अनुसार जिम्मेदारियां निभाना होता है। इन अधिकारियों की भूमिका उनके पद और विशेषज्ञता के क्षेत्र पर निर्भर करती है। उदाहरण के लिए, आईटी ऑफिसर बैंक के सॉफ्टवेयर, कंप्यूटर नेटवर्क और साइबर सुरक्षा से जुड़े काम देखते हैं, जबकि क्रेडिट ऑफिसर ग्राहकों की ऋण संबंधी फाइलों, दस्तावेजों और कर्ज चुकाने की क्षमता का आकलन करने में मदद करते हैं।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article