एजुकेशन

CLAT 2027 Admit Card: CLAT 2027 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जल्द, नोट करें एग्जाम डेट

CLAT 2027 Admit Card Update: नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज (NLUs) का कंसोर्टियम जल्द ही कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT) 2027 के एडमिट कार्ड जारी कर सकता है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in consortiumofnlus.ac.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।

Image

CLAT 2027 Admit Card Update: क्लैट 2027 परीक्षा के एडमिट कार्ड का अपडेट

CLAT 2027 Admit Card Update: क्लैट परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है।नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज (NLUs) का कंसोर्टियम जल्द ही कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT) 2027 के एडमिट कार्ड जारी कर सकता है। पिछले साल के ट्रेंड को देखते हुए उम्मीद है कि एडमिट कार्ड पिछली बार की तरह परीक्षा से करीब एक से 2 सप्ताह पहले एडमिट कार्ड जारी कर सकता है। हालांकि कंसोर्टियम ने अभी तक इससे संबंधित किसी प्रकार की कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर जाकर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।

CLAT 2027 Exam Date: कब होगी क्लैट 2027 परीक्षा

बता दें CLAT 2027 परीक्षा 6 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। परीक्षा एक पाली में दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक निर्धारित होगी। एग्जाम ऑफलाइन मोड में होगा। प्रवेश पत्र जारी होने के बाद अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए डाउनलोड कर सकेंगे।

CLAT 2027 Admit Card: ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड

  • सबसे पहले consortiumofnlus.ac.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर CLAT 2027 Admit Card Download लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना Registration Number व Password दर्ज करें।
  • एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज के कंसोर्टियम ने अभी CLAT 2027 परीक्षा के एडमिट कार्ड से संबंधित किसी प्रकार की कोई जानकारी नहीं दी है। प्रवेश पत्र जारी होने के बाद ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्द करवा दिया जाएगा। यहां आपको टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन सेक्शन पर सूचित कर दिया जाएगा।

CLAT 2027 Admit Card: एडमिट कार्ड पर होगी ये जानकारी

  • अभ्यर्थी का नाम
  • रजिस्ट्रेशन नंबर/रोल नंबर
  • एप्लीकेशन नंबर
  • माता पिता का नाम
  • डेट ऑफ बर्थ
  • परीक्षा का नाम
  • परीक्षा की डेट और टाइमिंग
  • एग्जाम सेंटर का नाम
  • परीक्षा केंद्र कापता
  • रिपोर्टिंग टाइम

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: Army में जाने के लिए हाइट कितनी होनी चाहिए

CLAT Admit Card 2027: एडमिट कार्ड अनिवार्य

ध्यान रहे CLAT 2027 परीक्षा में अभ्यर्थियों को बिना एडमिट कार्ड के एंट्री नहीं दी जाएगी। साथ ही प्रवेश पत्र के साथ आधार कार्ड की छायाप्रति व पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ ले जाना न भूलें। इसके अलावा एग्जाम हॉल में मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच या अन्य प्रतिबंधित रहेगा। इसे लेकर भूलकर भी न जाएं।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article