एजुकेशन

जब टीचर्स का हुआ एग्जाम तो कितने हुए पास, UP Special TET का रिजल्ट रहा है चौंकाने वाला, देखें पूरा अपडेट

UP Special TET Result 2026 Sarkari Result: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC), प्रयागराज ने आज 20 नवंबर को विशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा (Special TET) 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। यहां दोनों स्तरों को मिलाकर 93681 अभ्यर्थियों में से 38902 उम्मीदवार पास हुए हैं। यहां आप जान सकते हैं कि यूपी स्पेशल टीईटी प्राइमरी और अपर प्राइमरी में कितने टीचर्स पास हुए हैं।

Image

UP Special TET Result 2026: यूपी स्पेशल टीईटी में कितने शिक्षक हुए पास (AI Image/Newsroom Verified)

UP Special TET Result 2026 Sarkari Result: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC), प्रयागराज ने 20 नवंबर को देर रात विशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा (Special TET) 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा। आयोग के अध्यक्ष डॉ प्रशांत कुमार ने बताया कि परिणाम मात्र 17 दिन के भीतर जारी किया गया है। बता दें इस परीक्षा का आयोजन 3 नवंबर 2026 को प्रदेश के 6 मंडल मुख्यालयों प्रयागराज, लखनऊ, वाराणसी, गोरखपुर, मेरठ और आगरा में दो पालियों में किया गया था। ऐसे में यहां आप जान सकते हैं कि यूपी स्पेशल टीईटी प्राइमरी और अपर प्राइमरी में कितने टीचर्स पास हुए हैं।

प्राथमिक स्तर पर 70 फीसदी शिक्षक फेल

आयोग की ओर से जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक, प्राथमिक स्तर (कक्षा 1 से 5) की परीक्षा में कुल 50,666 शिक्षक शामिल हुए थे। इनमें से 15,159 अभ्यर्थी पास हुए हैं। ऐसे में यहां प्राथमिक स्तर का रिजल्ट सबसे खराब रहा है। करीब 70 फीसदी शिक्षक फेल हुए हैं।

UP Special TET Result 2026

UP Special TET Result 2026

अपर प्राइमरी में 55 पर्सेंट शिक्षक पास

वहीं उच्च प्राथमिक स्तर (कक्षा 6 से 8) की परीक्षा में 43,015 शिक्षक शामिल हुए थे, जिनमें से 23,743 अभ्यर्थी यानी 55 फीसदी शिक्षक पास हुए हैं। आयोग की ओर से सभी अभ्यर्थियों को प्रमाण पत्र वितरित कर दिए गए हैं। यहां दोनों स्तरों को मिलाकर 93681 अभ्यर्थियों में से 38902 उम्मीदवार पास हुए हैं। ऐसे में यदि आपने भी अभी तक अपनी रिजल्ट चेक नहीं किया है तो नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: Army में जाने के लिए हाइट कितनी होनी चाहिए

ऐसे चेक कर सकते हैं रिजल्ट

सबसे पहले upessc.up.gov.in पर जाएं। होमपेज पर जाकर UPESSC Special TET Result 2026 लिंक पर क्लिक करें। रिजल्ट का पीडीएफ आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा। यहां सर्च बॉक्स पर जाकर अपना नाम या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें। यदि आपका नाम लिस्ट में प्रदर्शित होता है तो अभ्यर्थी सफल माने जाएंगे।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article