एजुकेशन

PSEB 10th, 12th Result 2023: इस दिन जारी होगा पंजाब बोर्ड 10वीं व 12वीं रिजल्ट, नोट कर लें डेट

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated May 22, 2023, 01:26 PM IST

PSEB 10th 12th Result 2023, Punjab Board Result 2023 Date and Time: पंजाब बोर्ड रिजल्ट का इंतजार कर रहे स्टूडेंट्स के लिए बड़ा अपडेट है। पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड कक्षा 10वीं व 12वीं परीक्षा का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जारी करने जा रहा है। स्टूडेंट्स यहां दी गई लिंक के जरिए भी अपने नतीजे देख सकेंगे।

Image

PSEB 10th 12th Result 2023

Photo : iStock

PSEB 10th 12th Result 2023, Punjab Board Class 10th, 12th Result 2023 Date and Time: पंजाब बोर्ड रिजल्ट का इंतजार खत्म होने जा रहा है। पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (PSEB) की ओर से कक्षा 10वीं व 12वीं परीक्षा का रिजल्ट मई में जारी कर दिया जाएगा। जिसके बाद परीक्षा में शामिल स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर अपने नतीजे देख सकेंगे। हालांकि, वेबसाइट क्रैश होने पर रिजल्ट एसएमएस और डिजिलॉकर पर भी चेक किया जा सकताा है। इसक लिए रोल नंबर की आवश्यकता होगी।

Punjab Board Result 2023 Date: मई में ही जारी होगा रिजल्ट

पंजाब बोर्ड की ओर से जारी सूचना के अनुसार, कक्षा 12वीं परीक्षा का रिजल्ट 31 मई से पहले जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, बोर्ड ने रिजल्ट की सटीक तारीख और समय की घोषणा नहीं की है। वहीं, 10वीं के नतीजे भी मई के आखिरी या जून के पहले सप्ताह में जारी होने की संभावना जताई जा रही है।

PSEB Class 10th 12th Result 2023: कब हुई परीक्षा

पंजाब बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा का आयोजन 24 मार्च से 20 अप्रैल तक किया गया था। वहीं, 12वीं की परीक्षा 20 फरवरी से 13 अप्रैल तक राज्य के विभिन्न केंद्रों पर हुई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस साल इंटर की परीक्षा में लगभग 2.5 लाख और हाईस्कूल परीक्षा में 3 लाख से अधिक स्टू़डेंट्स शामिल हुए थे। अब सभी स्टूडेंट्स का रिजल्ट जल्द ही जारी किया जाएगा।

How to download PSEB Punjab Board Class 10th 12th Result 2023

  • पंजाब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर कक्षा 10वीं व 12वीं रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद रोल नंबर दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
  • अब स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
Punjab Board 10th 12th Marksheet 2023: पास होने के लिए इतने नंबर जरूरी

पंजाब बोर्ड 10वीं व 12वीं परीक्षा में पास होने के लिए स्टूडेंट्स को सभी विषयों में कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करना जरूरी है। हालांकि, दो से अधिक विषयों में इससे कम नंबर मिलने पर कंपार्टमेंट परीक्षा देने का मौका मिलेगा। पंजाब बोर्ड रिजल्ट से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स के लिए टाइम्स नाउ नवभारत के साथ बने रहें।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article