एजुकेशन

Prayagraj School Closed Today: बारिश का कहर! आज बंद रहेंगे प्रयागराज के सभी स्कूल, डीएम का आदेश

Prayagraj School Closed Today: प्रयागराज में भारी बारिश के चलते आज यानी 20 अगस्त को स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया गया है। यहां परिषदीय,माध्यमिक और सभी बोर्डों के मान्यता, सहायता प्राप्त अंग्रेजी-हिंदी मीडियम के विद्यालयों में रेनी डे अवकाश घोषित किया गया है।

Image

Prayagraj School Closed Today: आज बंद रहेंगे प्रयागराज जिले के सभी स्कूल

Prayagraj School Closed Today: उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार भारी बारिश के कारण कई जगहों पर जलभराव और आवागमन में परेशानी की स्थिति बनी हुई है। इस बीच प्रयागराज जिले में प्रशासन ने आज यानी 20 अगस्त 2026 को स्कूल बंद करने का आदेश दिया है। प्रशासन के आदेश के अनुसार, बारिश के कारण बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिले के सभी संबंधित विद्यालयों को आज बंद रखा जाएगा। इस आदेश के दायरे में परिषदीय और माध्यमिक विद्यालयों के साथ-साथ अलग-अलग बोर्डों से मान्यता प्राप्त स्कूल भी शामिल हैं। यानी सरकारी स्कूलों के अलावा सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त विद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को भी आज स्कूल नहीं जाना होगा।

अभिभावकों को सलाह दी गई है कि वे बच्चों को अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने दें और मौसम की स्थिति पर नजर रखें। खासकर जलभराव वाले क्षेत्रों में अतिरिक्त सावधानी बरतना जरूरी है। विद्यार्थियों को भी प्रशासन की ओर से जारी निर्देशों का पालन करना चाहिए।

कक्षा 1 से 12वीं तक के स्कूल बंद

प्रयागराज जिले में लगातार बारिश के कारण शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के कई हिस्सों में सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ है। बारिश के दौरान सड़कों पर पानी जमा होने से वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित हो गई है। कई जगहों पर बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। यही कारण है कि यहां कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में आज यानी 20 अगस्त को स्कूल बंद करने की घोषणा की गई है।

School Closed In Prayagraj: कब खुलेंगे स्कूल

बता दें फिलहाल 20 अगस्त 2026 के लिए प्रयागराज जिले में प्री-प्राइमरी से कक्षा 12 तक के विद्यालयों में रेनी डे अवकाश घोषित किया गया है। बारिश की स्थिति आगे कैसी रहती है, इसके आधार पर प्रशासन भविष्य में स्कूलों को लेकर नए निर्देश जारी कर सकता है। विद्यार्थियों और अभिभावकों को सलाह दी जाती है कि अधिक जानकारी के लिए एक बार अपने स्कूल के प्रधानाचार्य व अध्यापक से संपर्क करें।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article