एजुकेशन

Indian Bank में निकली 1500 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट युवा कर सकेंगे आवेदन

इंडियन बैंक ने अप्रेंटिस के 1500 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। इस भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया आज 5 नवंबर 2026 से शुरू हो गई है। इच्छुक उम्मीदवार indianbank.bank.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

Image

Indian Bank में निकली 1500 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती (Image- AI Generated/Newsroom Verified)

Indian Bank Apprentice Recruitment 2026: बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने की तैयारी कर रहे ग्रेजुएट युवाओं के लिए अच्छी खबर है। इंडियन बैंक ने अप्रेंटिस के 1500 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। इस भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 5 नवंबर 2026 से शुरू हो गई है। योग्य उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट indianbank.bank.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 25 नवंबर 2026 है। इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। उम्मीदवार ने अपनी डिग्री 1 अप्रैल 2022 से 1 नवंबर 2026 के बीच पूरी की हो।

उम्मीदवार की उम्र 20 से 28 साल के बीच होनी चाहिए। उम्र की गणना 1 नवंबर 2026 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी।

भर्ती की जानकारीविवरण
संस्थाइंडियन बैंक
पद का नामअप्रेंटिस
कुल पद1500
आवेदन शुरू5 नवंबर 2026
आखिरी तारीख25 नवंबर 2026
शैक्षणिक योग्यताग्रेजुएशन
आयु सीमा20 से 28 साल

कैसे होगा उम्मीदवारों का चयन?

अप्रेंटिस पदों पर उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा में कुल 100 सवाल पूछे जाएंगे, जो 100 अंकों के होंगे। इसके लिए उम्मीदवारों को 60 मिनट का समय मिलेगा। परीक्षा में रीजनिंग, कंप्यूटर नॉलेज, इंग्लिश लैंग्वेज, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड और बैंकिंग इंडस्ट्री से जुड़ी जनरल अवेयरनेस के सवाल शामिल होंगे।

कितना देना होगा आवेदन शुल्क?
वर्गआवेदन शुल्क
सामान्य/OBC/EWS800 रुपये + GST
SC/ST/PwBD175 रुपये + GST

ऐसे करें आवेदन

1. सबसे पहले indianbank.bank.in वेबसाइट पर जाएं।

2. Recruitment सेक्शन में जाएं।

3. Apprentice भर्ती के रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।

4. अपनी जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन पूरा करें।

5. आवेदन फॉर्म भरें और जरूरी जानकारी दर्ज करें।

6. निर्धारित शुल्क जमा करके फॉर्म सबमिट करें।

7. कंफर्मेशन पेज डाउनलोड करके उसका प्रिंट रख लें।

आवेदन करने से पहले विज्ञप्ति जरूर देखें -Notification Download Link

आवेदन करने के लिए लिंक - Apply Online Link

आवेदन शुरू हो चुके हैं, इच्छुक उम्मीदवार अंतिम तिथि तक का इंतजार न करें, जल्द से जल्द आवेदन कर लें।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article