OTET 2026 Admit Card OUT: ओडिशा टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट 2026 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए जरूरी अपडेट आ गया है। BSE ओडिशा ने OTET 2026 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। रजिस्ट्रेशन कर चुके अभ्यर्थी अब बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। जिनती जल्दी हो सके उतनी जल्दी प्रवेश पत्र निकालकर रख लीजिए, ताकि यदि भविष्य में कोई टेक्निकल दिक्कत आए तो आप प्रभावित न होने पाएं। ध्यान रहे, बिना वैध हॉल टिकट के किसी को भी एग्जाम हॉल में एंट्री नहीं मिलेगी।
परीक्षा की नई तारीख
पहले OTET 2026 का आयोजन 21 जून को किया जाना था, लेकिन BSE ओडिशा ने शेड्यूल में बदलाव किया। अब परीक्षा 28 जून 2026 को आयोजित होगी। इसके लिए बकायदा बोर्ड ने संशोधित डेटशीट का नोटिफिकेशन भी जारी किया।

OTET
OTET 2026 Admit Card How to Download
- BSE ओडिशा की आधिकारिक वेबसाइट bseodisha.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर “OTET 2026 Admit Card” लिंक पर क्लिक करें।
- रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें।
- स्क्रीन पर दिख रहे एडमिट कार्ड को डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें।
डाउनलोड के बाद इन बातों को चेक करें
हॉल टिकट मिलने के बाद उसमें लिखी सभी डिटेल्स ध्यान से देखें। चेक करें कि नाम, रोल नंबर, परीक्षा की तारीख, सेंटर का पता, पेपर डिटेल, समय, फोटो और साइन सही हैं या नहीं। अगर कोई गलती मिले तो तुरंत बोर्ड के अधिकारियों से संपर्क करें।
महत्वपूर्ण तारीखें
| एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख | 17 जून |
| OTET 2026 परीक्षा | 28 जून 2026 |
परीक्षा का समय
| पेपर I | सुबह 9:00 बजे से सुबह 11:30 बजे तक |
| पेपर II | दोपहर 2:00 बजे से शाम 4:30 बजे तक |
एग्जाम डे के लिए ध्यान रखें
परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड की प्रिंट कॉपी ले जाना अनिवार्य है। इसके अलावा एडमिट कार्ड पर दिए गए सभी निर्देशों का पालन करना होगा। बिना हॉल टिकट एंट्री नहीं मिलेगी। उम्मीदवारों को सलाह है कि लेटेस्ट अपडेट के लिए BSE ओडिशा की वेबसाइट चेक करते रहें।
