Odisha Board 10th Result 2026 Date Time: ओडिशा बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा देने वाले लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। क्योंकि बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (BSE) द्वारा हाईस्कूल परीक्षा (AHSC- 10वीं बोर्ड परीक्षा) के रिजल्ट डेट और समय (BSE Odisha Board 10th Result 2026 Date and Time) की घोषणा कर दी गई है। लंबे समय से बोर्ड रिजल्ट की राह देख रहे 5.6 छात्रों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से रिजल्ट की घोषणा के बाद आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित किया जाएगा। छात्र एक्टिव हुए परिणाम लिंक से अपनी प्रोविजनल मार्कशीट डाउनलोड कर पाएंगे।
Odisha Board 10th Result 2026 Date and Time
बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (BSE) ओडिशा द्वारा कक्षा 10वीं परीक्षा के रिजल्ट की घोषणा 2 मई को शाम 4 बजे की जाएगी। लेकिन रिजल्ट लिंक 4 बजे एक्टिव नहीं होगा। डेट और समय का ऐलान करते हुए बोर्ड ने बताया कि आधिकारिक वेबसाइट पर परीक्षा रिजल्ट का लिंक शाम 6 बजे के बाद एक्टिव किया जाएगा। उसके बाद ही परीक्षा में शामिल हुए सभी छात्र अपने नतीजे देख पाएंगे।
कहां चेक करें ओडिशा बोर्ड रिजल्ट 206
ओडिशा कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट छात्र आधिकारिक वेबसाइट bseodisha.ac.in और bseodisha.nic.in से चेक कर पाएंगे और साथ ही अपनी प्रोविजनल मार्कशीट भी डाउनलोड कर पाएंगे। बता दें नतीजे छात्र केवल रोल नंबर के जरिए चेक कर पाएंगे।
कैसे करें ओडिशा बोर्ड 10वीं रिजल्ट चेक (Odisha Board 10th Result Marksheet)
- रिजल्ट चेक करने के लिए छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- यहां दिए गए Odisha Board 10th Result लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद एक नया पेज खुलेगा।
- इस पर छात्र रोल नंबर के साथ आवश्यक लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
- सबमिट के बटन पर क्लिक करें।
- उसके बाद आपकी स्क्रीन पर आपका परीक्षा रिजल्ट आ जाएगा।
- छात्र जारी रिजल्ट को डाउनलोड करें और इसका प्रिंट आउट लें।
छात्रों को बता दें कि ऑनलाइन डाउनलोड की गई मार्कशीट एक प्रोविजनल यानी अस्थायी मार्कशीट है। छात्रों को उनकी ओरिजनल मार्कशीट रिजल्ट जारी होने के बाद लगभग 10 से 15 दिन के भीतर संबंधित स्कूल से मिल जाएगी।
