एजुकेशन

October 2 Historical Event: 2 अक्टूबर का दिन है बेहद खास, गांधी और शास्त्री के जन्मदिन के अलावा हुई हैं 11 घटनाएं

2 October Historical Event in Hindi: प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करते हैं, तो एक नजर इस लेख पर जरूर डालें, क्योंकि 2 अक्टूबर को सिर्फ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और देश के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जन्म दिन के लिए ही नहीं, बल्कि और भी घटनाओं के लिए जाना जाता है, चेक करें पूरी लिस्ट

Image

भारत के इतिहास में 2 अक्टूबर का दिन (image - canva)

2 October in Indian History in Hindi: एक छात्र या प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले उम्मीदवार को महत्वपूर्ण दिवस के बारे में जरूर से पढ़ना चाहिए, क्योंकि इनसे सवाल पूछे जाने की संभावना बहुत ज्यादा रहती है। क्या आप जानते हैं 2 अक्टूबर को सिर्फ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी (2 October Gandhi Jayanti) और देश के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जन्म दिन के लिए ही नहीं, बल्कि और भी घटनाओं के लिए जाना जाता है, चेक करें पूरी लिस्ट

2 October Events in History

भारत के इतिहास (2 October History) में दो अक्टूबर की तारीख का खास महत्व है। यह तारीख देश की दो महान विभूतियों के जन्मदिन के तौर पर इतिहास के पन्नों में दर्ज है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का जन्म दो अक्टूबर 1869 को हुआ था। (2 October History in Hindi) उनके कार्यों तथा विचारों ने देश की स्वतंत्रता और इसके बाद आजाद भारत को आकार देने में बड़ी भूमिका निभाई।

2 October in Indian History

पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का जन्म दो अक्टूबर 1904 को हुआ था। (2 October Historical Event) उनकी सादगी और विनम्रता के लोग कायल थे। उन्होंने वर्ष 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान ‘जय जवान जय किसान’ का नारा दिया था।

October 2 Historical Event - देश-दुनिया के इतिहास में दो अक्टूबर की तारीख में दर्ज महत्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार हैं:-

1869 : मोहनदास करमचंद गांधी (महात्मा गांधी) का गुजरात के पोरबंदर में जन्म।

1904 : पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का जन्म।

1929 : महात्मा गांधी ने नवजीवन कार्यालय को एक सार्वजनिक न्यास बनाया।

1952 : सामुदायिक विकास कार्यक्रम की शुरुआत।

1955 : मद्रास के पेरम्बूर में इंटीग्रल कोच फैक्टरी ने रेल का पहला डिब्बा बनाया गया।

1968: मेक्सिको सिटी में ओलंपिक खेल शुरू होने से पहले छात्रों का आंदोलन। पुलिस के साथ संघर्ष में 25 लोगों की मौत।

1985 : दहेज निषेध संशोधन अधिनियम लागू।

2000 : भारत और रूस के बीच पुराने दोस्ताना संबंधों में एक नया अध्याय जोड़ते हुए रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन चार दिन की यात्रा पर दिल्ली पहुंचे।

2001: उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) ने अफगानिस्तान पर हमले की स्वीकृति दी।

2006: परमाणु ईंधन आपूर्ति मामले में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को समर्थन देने का फैसला किया।

2014: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशभर में एक राष्ट्रीय आंदोलन के रूप में ‘स्वच्छ भारत मिशन’ की शुरुआत की।

(भाषा इनपुट के साथ)

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article