टीवी मसाला

Bigg Boss 20: 'स्टैंड' पर काजी तौकीर ने किया कनिका मान का जीना मुहाल, लोग बोले- पंगा भारी पड़ा...

Bigg Boss 20 Latest Promo Video: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 20' से जुड़ा एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें काजी तौकीर ने स्टैंड के नाम पर कनिका मान का जीना मुहाल कर दिया।

Image

Bigg Boss 20: काजी तौकीर ने किया कनिका मान का जीना मुहाल (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Bigg Boss 20 Latest Promo Video: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 20' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। 'बिग बॉस 20' में आए दिन ऐसे-ऐसे ट्विस्ट आ रहे हैं, जिसने कंटेस्टेंट्स की गेम को नया रुख दे दिया है। चंद दिनों पहले ही 'प्रोफेसर' वाले मुद्दे में काजी तौकीर (Qazi Touqeer) ने मनीष गोयल को निशाना बनाया था। दोनों की बहस ऐसी रही कि ये सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गई। वहीं अब काजी तौकीर ने कनिका मान को अपना अगला निशाना बनाया है। उन्होंने 'स्टैंड' की बात पर कनिका मान का जीना मुहाल कर दिया है। हाल ही में 'बिग बॉस 20' से जुड़ा प्रोमो वीडियो भी सामने आया है, जिसमें काजी तौकीर, कनिका मान को आड़े हाथों लेते नजर आए। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Balika Vadhu: आनंदी की सास ने 48 की उम्र में दूसरी बार की शादी

दरअसल, 'बिग बॉस 20' में राशन चोरी का मुद्दा बना, जिसपर काजी तौकीर ने कनिका मान को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा, "सच्चाई की पुजारन कहां है, कनिका...स्टैंड लेने वाली।" काजी तौकीर ने आटे के मुद्दे पर कनिका मान से कहा, "स्टैंड लो अब, स्टैंड कहां है?" वहीं कनिका मान ने जवाब दिया कि लिया मैंने स्टैंड। काजी तौकीर यहीं नहीं रुके, "स्टैंड ना, ले लो स्टैंड।" उनकी बात पर बिफरते हुए कनिका ने कहा, "बिना बात के परेशान मत करो। अगर आपको ये सब करना है तो मत करो, ये मुझे आपसे अच्छा आता है।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: "वो सबको दीवाना...", Amrapali Dubey के सपोर्ट में उतरे Nirahua

    'बिग बॉस 20' में काजी तौकीर यहीं नहीं रुके। उन्होंने कनिका मान से आगे कहा, "अच्छा स्टैंड लिया आपने।" वहीं कनिका मान ने जवाब दिया, "आप मुझे पोक मत करो।" वहीं काजी ने सवाल किया कि फिर स्टैंड कहां है? कनिका मान ने आगे नाराजगी जाहिर करते हुए कहा, "सीधे सीधे बात करना।" 'बिग बॉस 20' का ये प्रोमो वीडियो देख दर्शक भी खूब रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "कनिका बस हो गया ब्रो।" दूसरे यूजर ने लिखा, "काजी से पंगा नहीं मोहतरमा।" तीसरे यूजर ने लिखा, "काजी से पंगा भारी पड़ेगा कनिका को।"

    ashna malik
    आशना मलिकauthor

    आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

    और पढ़ें
    End of Article