एजुकेशन

NTA Swayam Exam City Slip 2026 Released: जारी हुआ स्वयम जनवरी 2026 सेमेस्टर परीक्षा का एग्जाम सिटी स्लिप, ऐसे करें डाउनलोड

NTA Swayam Exam City Slip 2026 Released: स्वयम जनवरी 2026 सेमेस्टर परीक्षाओं के लिए अग्रिम शहर सूचना पर्ची जारी कर दी गई है। उम्मीदवार अपने को देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर लॉग इन कर सकते हैं।

Image

NTA Swayam Exam City Slip 2025 Released: यहां डाउनलोड करें स्वयम जनवरी 2026 सेमेस्टर परीक्षा का एग्जाम सिटी स्लिप

NTA Swayam Exam City Slip 2026 Released: एनटीए स्वयम परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (NTA Swayam Exam City Slip 2026) खबर है।स्वयम जनवरी 2026 सेमेस्टर परीक्षाओं के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी (NTA Swayam Exam City Slip) गई है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/swayam पर जाकर अपना एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।

NTA Swayam Exam City Slip 2026: कब होगी एनटीए स्वयम परीक्षा

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) द्वारा जनवरी 2026 सेमेस्टर के लिए स्टडी वेब्स ऑफ एक्टिव लर्निंग फॉर यंग एस्पायरिंग माइंड्स (SWAYAM) पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 17, 18, 19, 20 और 21 जून 2026 को आयोजित की जाएंगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अपने एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड की सहायता से उक्त वेबसाइट पर जाकर नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपनी सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड कर लें।

NTA Swayam Exam City Slip 2026 Download: ऐसे डाउनलोड करें एग्जाम सिटी स्लिप

  • सबसे पहले exams.nta.nic.in/swayam पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर NTA SWYAM January 2026 Semester Exam City Slip 2026 Download लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
  • एग्जाम सिटी स्लिप आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

NTA Swayam Exam City Slip 2026: यह एडमिट कार्ड नहीं है

उम्मीदवार ध्यान दें कि यह एडमिट कार्ड नहीं है। यह केवल उस शहर की अग्रिम जानकारी प्रदान करने के लिए जारी की गई है, जहां परीक्षा केंद्र स्थित होगा। SWAYAM जनवरी 2026 सेमेस्टर परीक्षा के एडमिट कार्ड अलग से जारी किए जाएंगे। यदि किसी अभ्यर्थी को सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड करने या देखने में कोई समस्या आती है, तो वह NTA हेल्पडेस्क के नंबर 011-40759000 / 011-69227700 पर संपर्क कर सकता है या swayam@nta.ac.in पर ई-मेल भेज सकता है।

NTA Swayam Admit Card 2026: कब जारी होगा एडमिट कार्ड

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी 17 जून की परीक्षा के लिए 12 से 15 जून के बीच एडमिट कार्ड जारी कर सकता है। हालांकि इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article