एजुकेशन

NTA PHD 2023 Result: जारी हुआ एनटीए पीएचडी प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट, इस लिंक से करें चेक

NTA PHD Entrance Exam 2023 Result Link: एनटीए पीएचडी प्रवेश परीक्षा 2023 का परिणाम घोषित कर दिया गया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने डीयू, जेएनयू, बीएचयू और बीबीएयू के लिए प्रवेश परीक्षा - 2023 के लिए पीएचडी का रिजल्ट भी जारी कर दिया है।

Image

एनटीए पीएचडी प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट 2023

NTA PHD Entrance Exam 2023 Result Link: एनटीए पीएचडी प्रवेश परीक्षा 2023 का परिणाम घोषित कर दिया गया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने डीयू, जेएनयू, बीएचयू और बीबीएयू के लिए प्रवेश परीक्षा - 2023 के लिए पीएचडी का रिजल्ट भी जारी कर दिया है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट phd-entrance.samarth.ac.in से इन रिजल्ट को चेक व डाउनलोड कर सकते हैं।

स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार अपने आवेदन संख्या और पासवर्ड का उपयोग करके आधिकारिक वेबसाइट पर लॉग इन कर सकते हैं। एनटीए पीएचडी प्रवेश परिणाम 2023 लिंक (PHD Entrance Exam 2023 Result Link) और स्कोरकार्ड देखने का तरीका देखें

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने 26, 27, 30 और 31 अक्टूबर 2023 को पीएच.डी परीक्षा 2023 (PHD Entrance Exam 2023) का आयोजन किया था। यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में आयोजित की गई थी।

परीक्षा में 35,896 छात्र उपस्थित हुए थे, जिसका परिणाम अब जारी किया गया है और उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों के माध्यम से अपना स्कोरकार्ड (NTA PHD Entrance Exam 2023 Result Download) डाउनलोड कर सकते हैं।

एनटीए पीएचडी प्रवेश परीक्षा 2023 परिणाम: कैसे डाउनलोड करें

  • आधिकारिक वेबसाइट-phd-entrance.samarth.ac.in पर जाएं
  • अपने एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन करें
  • परिणाम तक पहुंचें और स्कोरकार्ड डाउनलोड करें
  • प्रिंट आउट लेना न भूलें।

NTA PhD Entrance Exam 2023 Direct Link - https://phd-entrance.samarth.ac.in/index.php/site/login

एनटीए ने आंसर की इसी नवंबर में जारी की थी, इसके बाद आंसर की के खिलाफ चुनौतियां उठाने का मौका दिया गया था, कुल 320 चुनौतियां प्राप्त हुईं जिनमें से 221 मान्य हुई।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article