NTA NCET Result 2026 Released: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने 4 जून, 2026 को राष्ट्रीय सामान्य प्रवेश परीक्षा (NCET) 2026 की फाइनल आंसर की के बाद रिजल्ट भी जारी कर दिया है। रिजल्ट जारी होने क बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते है या अंतिम उत्तर कुंजी डाउनलो कर सकते हैं। यहां आप अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज कर करना होगा।
NTA NCET Result 2026: कब हुई थी एनसीईटी 2026 की परीक्षा
बता दें NCET 2026 परीक्षा 17 एवं 18 अप्रैल 2026 को कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) मोड में आयोजित की गई थी। यहां कुल 73,608 उम्मीदवारों ने अपना पंजीकरण करवाया था। जबकि परीक्षा में कुल 58,955 अभ्यर्थी उपस्थित हुए थे। उपस्थित अभ्यर्थियों में से 80.14 प्रतिशत ने परीक्षा दी। एग्जाम कुल 66 विषयों (38 भाषा, 26 डोमेन-विशिष्ट विषय, शिक्षण अभिरुचि एवं सामान्य परीक्षा) के लिए परीक्षा आयोजित की गई। साथ ही कुल कुल 141 विशिष्ट प्रश्नपत्र संचालित किए गए, जिनमें 13 भाषाएं (कुल 229 प्रश्नपत्र) शामिल थीं। परीक्षा की निष्पक्षता एवं विश्वसनीयता सुनिश्चित करने के लिए बहु-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था अपनाई गई तथा सभी प्रक्रियाओं की विशेषज्ञों द्वारा निगरानी की गई। वहीं अब रिजल्ट जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

NCET Result 2026

NCET Final Answer Key 2026
NTA NCET Result 2026 Check Here: ऐसे चेक करें रिजल्ट
- सबसे पहले exams.nta.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर NTA
NCET Result 2027 लिंक पर क्लिक करें। - यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
- रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
NTA NCET Result 2026: कुल इतने अभ्यर्थी हुए सफल
एनसीईटी की परीक्षा में कुल 58995 उम्मीदवारों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है। इसमें अनारक्षित वर्ग (General Category) के 19272, ईडब्ल्यूएस वर्ग (EWS) के 3335, ओबीसी वर्ग के 22227, अनुसूचित जाति (SC) के 7952, अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के कुल 8278 अभ्यर्थी शामिल हैं।
NCET Result 2026: एनटीए की वेबसाइट पर है स्कोर कार्ड
NTA ने पंजीकरण, परीक्षा संचालन, उत्तर कुंजी, परिणाम तैयार करने तथा मेधावी अभ्यर्थियों को प्रवेश प्रक्रिया में सहायता प्रदान करने का कार्य सफलतापूर्वक किया। सभी अभ्यर्थियों का स्कोर कार्ड NTA की वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जा रहा है। अभ्यर्थी अपने आवेदन संख्या एवं जन्म तिथि का उपयोग करके अपना परिणाम देख सकते हैं। परिणाम से संबंधित चुनौतियां/आपत्तियां 28 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक आमंत्रित की गई थीं। प्राप्त आपत्तियों की विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की गई तथा अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर परिणाम तैयार किया गया।
