NTA JEE Mains 2026 Session 1 Notification Expected: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) इस अक्टूबर 2025 में जेईई मेन 2026 का पूरा कार्यक्रम घोषित की सकती है। एनटीए द्वारा जारी एक एडवाइजरी के अनुसार, जेईई मेन 2026 सत्र 1 और सत्र 2 के लिए नोटिफिकेशन इसी महीने जारी कर दी जाएंगी। अधिसूचना आधिकारिक वेबसाइट - jeemain.nta.nic.in पर उपलब्ध होगी। जेईई मेन 2026 परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे लेटेस्ट अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें।
दो सत्र में होगी परीक्षा
पिछले वर्षों की तरह, जेईई मेन 2026 दो सत्रों में आयोजित किया जाएगा। सत्र 1 परीक्षा का आयोजन जनवरी 2026 में और सत्र 2 की परीक्षा अप्रैल 2026 में आयोजित की जाएगी।परीक्षाएं निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित की जाएंगी, जो जल्द ही उपलब्ध होगा।
जेईई मेन 2026 अधिसूचना कब तक आ सकती है?
एनटीए द्वारा जेईई मेन आवेदनों के लिए दस्तावेजो को अपडेट करने के संबंध में जारी की गई एडवाइजरी के अनुसार, सत्र 1 के लिए जेईई मेन की आधिकारिक अधिसूचना अक्टूबर 2025 में घोषित होने की उम्मीद है। सत्र 1 की परीक्षाओं के पूरे कार्यक्रम में पंजीकरण और आवेदन कार्यक्रम, आवेदन सुधार विंडो, परीक्षा सिटी स्लिप जारी, एडमिट कार्ड और पूरा परीक्षा कार्यक्रम शामिल होगा।
क्या हो सकता है संभावित कार्यक्रम, देखें पिछले साल का डेटा
पिछले साल जारी कार्यक्रम के अनुसार, जेईई मेन के आवेदन अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में शुरू हुए थे। इस वर्ष भी, उम्मीद है कि जेईई मेन 2026 सत्र 1 के लिए आवेदन प्रक्रिया अक्टूबर 2025 के मध्य या अंतिम सप्ताह तक शुरू हो जाएगी। जेईई मेन 2025 सत्र 1 की परीक्षाएं 22 जनवरी से 31 जनवरी 2025 के बीच आयोजित की गई थी। इस वर्ष, चूंकि सत्र 1 की परीक्षाएं जनवरी में आयोजित की जाएंगी, इसलिए उम्मीद है कि परीक्षा पिछले वर्ष के लगभग उसी समय आयोजित की जाएगी। जेईई मेन 2026 सत्र 1 परीक्षा की सटीक तारीखों की पुष्टि जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।
