NEET UG 2023 Topper List: The National Testing Agency (NTA) National Eligibility cum Entrance Test-Undergraduate or NEET UG 2023 रिजल्ट जारी कर दिया गया है। इच्छुक उम्मीदवार इन रिजल्ट को neet.nta.nic.in के साथ-साथ ntaresults.nic.in पर भी देख सकेंगे। बता दें, इस बार दो लोगों ने संयुक्त रूप से पहला स्थान हासिल किया है, आइये जानें इनके बारे में
कट-ऑफ मार्क्स भी जारी
नीट यूजी 2023 स्कोर कार्ड के अलावा, NTA ने ऑल इंडिया टॉपर्स के नाम, उनके द्वारा बनाए गए मार्क्स और कैटेगरी-वाइज कट-ऑफ मार्क्स भी घोषित किए हैं।
प्रबंजन जे और बोरा वरुण चक्रवर्ती
पहले बता दें, कि इस साल कुल 11,45,976 छात्रों ने नीट यूजी 2023 परीक्षा पास की है जबकि इन आंकड़ों को पिछले साल से तुलना करें, तो पाएंगे कि पिछले साल केवल 9.93 लाख उम्मीदवारों ने ही परीक्षा में भाग लिया था। इस बार प्रबंजन जे और बोरा वरुण चक्रवर्ती ने संयुक्त रूप से 720 अंकों के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया है।
टॉपर्स को मिले 99.999901 पर्सेंटाइल
नीट यूजी टॉपर प्रबंजन जे तमिलनाडु से हैं जबकि बोरा वरुण चक्रवर्ती आंध्र प्रदेश से हैं। दोनों ने इस साल मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG में 720 (99.999901 पर्सेंटाइल) के परफेक्ट स्कोर के साथ टॉप किया है।
जानें क्या है टाई-ब्रेकर नियम
एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, समान अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को टाई-ब्रेकर नियम के अनुसार रैंक दी जाती है। जीव विज्ञान में उच्च अंक वाले उम्मीदवार को बाकी उम्मीदवारों से ऊपर रखा जाता है। इसी तरफ जीव विज्ञान में समान अंकों के मामले में, रसायन विज्ञान में उच्च अंक वाले उम्मीदवार को बाकी उम्मीदवारों से ऊपर रखा जाता है। फिर इसी तरह भौतिक विज्ञान में उच्च अंक वाले उम्मीदवार को बाकी उम्मीदवारों से ऊपर रखा जाता है। यदि स्कोर अभी भी समान रहता है, तो बड़े उम्मीदवार को उच्च रैंक मिलती है।
