The National Testing Agency (NTA) Joint Entrance Examination (JEE) Mains 2024 Session 1 Result जारी कर दिया गया है। इन रिजल्ट्स को जेईई मेंस की आधिकारिक साइट (JEE Mains official website - jeemain.nta.ac.in) jeemain.nta.nic.in पर जारी किया गया है, उम्मीदवार यहां डायरेक्ट लिंक से अपना स्कोर चेक कर सकेंगे।
एनटीए के अनुसार इस बार जेईई मेन के पेपर-1 ( बीटेक, बीई) में 95.8 फीसदी उपस्थिति रही। वहीं पेपर-2 (बीआर्क व बी प्लानिंग) में 75 फीसदी अभ्यर्थियों ने एग्जाम दिया।
जेईई मेंस 2024 रिजल्ट, 23 छात्रों ने पाए 100 परसेंटाइल
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस बार 23 छात्रों ने 100 परसेंटाइल प्राप्त किया है। (JEE Mains 2024 Session 1 Results) टॉपर्स में लड़को ने बाजी मारी है, जबकि लड़कियों में गुजरात की द्विजा धर्मेशकुमार ने 99.99 परसेंटाइल लाकर टॉप किया है।
JEE (Mains) 2024 Session 1 Score How to Check
- jeemain.nta.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर JEE (Mains) 2024 Session 1 Btech Score पर क्लिक करें।
- अपने आवेदन संख्या और जन्मतिथि के साथ लॉग इन करें।
- परिणाम जांचें और उसका प्रिंटआउट ले लें।
जेईई मेंस 2024 परीक्षा तिथि
जेईई मेंस 2024 पेपर 1 की परीक्षा 27, 29, 30, 31 जनवरी और 1 फरवरी को आयोजित की गई थी, जबकि पेपर 2 की परीक्षा 24 जनवरी को आयोजित की गई थी। एक खबर के अनुसार, इस साल 12 लाख छात्रों ने जेईई मेन्स के दोनों पेपरों के लिए पंजीकरण कराया था, जिनमें से 11.70 लाख ने परीक्षा दी थी।
परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई थी। पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक हुई थी।
