एजुकेशन

Noida School Timing Change: बिग अपडेट! नोएडा में फिर बदला स्कूलों का समय, कल से पुराने समय पर खुलेंगे स्कूल

Noida School Timing Change: उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले के छात्रों और अभिभावकों के लिए बड़ी खबर है। जिले में कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल अब 6 जुलाई (सोमवार) से अपने पूर्व निर्धारित ग्रीष्मकालीन समय के अनुसार संचालित होंगे।

Image

Noida School Timing Change: कल से पुराने समय पर खुलेंगे नोएडा के स्कूल

Noida School Timing Change: उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले के छात्रों और अभिभावकों के लिए बड़ी (Noida School Timing Change) खबर है। जिले में कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल अब 6 जुलाई (सोमवार) से अपने पूर्व निर्धारित ग्रीष्मकालीन समय के अनुसार (School Timing Change In Noida) संचालित होंगे। भीषण गर्मी के चलते प्रशासन ने जो स्कूलों के समय में परिवर्तन किया था मौसम में बदलाव को देखते हुए उसे वापस ले लिया गया है। अब स्कूल अपने निर्धारित समय पर ही खुलेंगे। इस बात की जानकारी कार्यालय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, गौतमबुद्धनगर ने दी है।

School Timing Change In Noida: जिलाधिकारी ने जारी किया आदेश

जारी आदेश में कहा गया है कि जिलाधिकारी महोदय गौतमबुद्धनगर द्वारा प्रदत्त अनुमति के क्रम में कार्यालय के द्वारा जनपद गौतमबुद्ध नगर के विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र छात्राओं को भीषण गर्मी और तापमान में वृद्धि होने के साथ साथ उमस के दुष्प्रभाव से बचाव के लिए जनपद के समस्त परिषदीय , सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त सीबीएसई, आईसीएसई, मदरसा एवं अन्य समस्त बोर्डों के कक्षा 1 से 8वीं तक के विद्यालयों का संचालन दिनांक 6 जुलाई से ग्राष्मकालीन निर्धारित समयानुसार किया जाता है। इस आदेश का सभी स्कूल कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करें।

कार्यालय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, गोतमबुद्ध नगर से सभी स्कूल, कॉलेज व अन्य शैक्षणिक संस्थानों से इस नियम का समय से पालन करने का आदेश दिया है।

भीषण गर्मी के चलते बदला गया था समय

तक कर दिया गया था। वहीं अब स्कूल का समय फिर से बदल दिया गया है। अब स्कूल पुराने समय के अनुसार ही खुलेंगे। अधिक जानकारी के लिए एक बार अपने स्कूल के शिक्षक या प्रधानाचार्य से संपर्क करें।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article