एजुकेशन

Noida School Closed : 10 जनवरी तक बंद रहेंगे नोएडा के स्कूल, शीतलहर के चलते जारी हुआ आदेश

Noida School Closed: नोएडा में 8वीं क्लास तक के स्कूलों को 10 जनवरी तक के लिए बंद कर दिया गया है। शीतलहर के चलते बच्चों की सेहत को ध्यान में रखते हुए ये फैसला लिया गया है। गाजियाबाद की बात करें तो यहां पर ठंड के चलते बच्चों की सेहत को ध्यान में रखते हुए 10 जनवरी तक स्कूलों को बंद रखे जाने की घोषणा की गई है।

Image

Noida School Closed

Noida School Closed : नोएडा में 8 क्लास तक के बच्चों के लिए 10 जनवरी तक स्कूल बंद हो गया है। सरकारी निर्देशों के अनुसार, हम नर्सरी से ग्रेड 8 तक के लिए शनिवार (10/1/26) तक स्कूल बंद कर रहे हैं। ग्रेड 9-12 की रेगुलर क्लास लगेंगी, और बसें हमेशा की तरह चलेंगी। ऑनलाइन क्लास की डिटेल्स के लिए जुड़े रहें। वहीं गाजियाबाद में भी स्कूलों की छुट्टी को 10 जनवरी 2026 तक बढ़ाया गया है।

गाजियाबाद/नोएडा में स्कूलों की छुट्टी Noida/Gaziabad School Holiday

ठंड कोहरा और शीतलहर के चलते नोएडा-ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में स्कूलों को अभी कुछ दिन और बंद रखने का फैसला लिया गया है। अब यहां पर स्कूलों की छुट्टियां 10 जनवरी तक और बढ़ा दी गई हैं। इससे पहले यहां पर 5 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश था। मगर अब बच्चों की सेहत को ध्यान में रखते हुए ये फैसला लिया गया है। 8वीं तक की क्लास के बच्चों के लिए स्कूल में छुट्टी घोषित की गई है।

गाजियाबाद DM ने जारी किए निर्देश Gaziabad School Closed till 10 January

बीते कई दिनों से भीषण सर्दी और कोहरे से हाल बेहाल है। ऐसे में बच्चों की सेहत को ध्यान में रखते हुए छुट्टी से जुड़ा फैसला लिया गया है। 8वीं कक्षा तक बच्चों के लिए छुट्टी रखी गई है। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने गाजियाबाद जिलाधिकारी के निर्देश का पालन करते हुए स्कूल बंद रखने का फैसला किया है। वहीं बीएसए ओपी यादव ने बताया कि ठंड कम होने का नाम नहीं ले रही है और ऐसे में स्कूलों को खोलना संभव नहीं है। बच्चों की सेहत का ख्याल रखना भी जरूरी है। ऐसे में जिलाधिकारी ने फैसला लिया है कि सभी बोर्ड के स्कूल 10 जनवरी तक बंद रहेंगे।

Kusum Bhatt
कुसुम भट्टauthor

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर एजुकेशन जर्नलिस्ट कार्यरत कुसुम भट्ट शिक्षा जगत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर रखती हैं। मास्टर्स इन मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त करने के बाद वह पिछले 5 सालों से एजुकेशन बीट को मजबूती से संभाल रही हैं। कुसुम को खबरों को सबसे पहले ब्रेक करने, विषय की गहराई में जाकर स्टोरी तैयार करने और युवाओं को उनके करियर से जुड़ी सटीक जानकारी देने में विशेष दक्षता प्राप्त है। कुसुम की लेखन शैली संक्षिप्त, शोध आधारित और प्रभावशाली है। वे एग्जाम टिप्स, करियर गाइडेंस, सरकारी नौकरी से जुड़ी खबरें, बोर्ड रिजल्ट और सक्सेस स्टोरीज़ जैसे विषयों पर सटीक और भरोसेमंद कंटेंट तैयार करने के लिए जानी जाती हैं। कुसुम अबतक पांच हजार से अधिक बाइलाइन रिपोर्ट पब्लिश कर चुकी हैं। उन्हें ब्लॉगिंग, वेब स्टोरीज और ट्रेंडिंग एजुकेशनल टॉपिक्स पर काम करने का खास शौक है। उनका मानना है कि – "शिक्षा सिर्फ करियर का माध्यम नहीं, बल्कि सोच और समाज दोनों को बदलने की शक्ति रखती है।"

और पढ़ें
End of Article