एजुकेशन

Noida School Closed: बड़ी खबर! 3 सितंबर को नोएडा के सभी स्कूल रहेंगे बंद, झमाझम बारिश से निकलना हुआ बेहाल

Noida School Closed due to rain tomorrow: भारी बारिश के चलते कल 3 सितंबर को नोएडा के सभी स्कूलों को बंद रहने का आदेश जारी हुआ है। जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार ये आदेश कक्षा नर्सरी से 12 तक के सभी स्कूलों के लिए है।

Image

नोएडा के स्कूल 3 सितंबर को बंद

Noida School Closed due to rain Tomorrow at 3 Sep: नोएडा में भारी बारिश के चलते कल 3 सितंबर को स्कूल बंद की सूचना आ गई है, जारी आदेश में लिखा है 'जनपद गौतमबुद्धनगर में अत्याधिक भारी वर्षा को ध्यान में रखते हुए छात्र/छात्राओं की सुरक्षा के लिहाज से जनपद में संचालित परिषदीय / राजकीय/ अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों, सी०बी०एस०ई०/ आई०सी०एस०सी० से सम्बद्ध सभी शिक्षण संस्थाओं एवं मदरसा बोर्ड में कक्षा नर्सरी से कक्षा-12 तक अध्ययनरत समस्त छात्र /छात्राओं का दिनांक 03-09-2025 का अवकाश घोषित किया जाता है।

इसके अतिरिक्त जनपद में संचालित समस्त परिषदीय प्राथमिक/उच्च प्राथमिक / कम्पोजिट विद्यालयों में कार्यरत समस्त स्टॉफ द्वारा विद्यालय में समय से उपस्थित होकर विभागीय कार्यों का निवर्हन किया जाएगा।

Noida School Closed Tomorrow

भारी बारिश को देखते हुए जिला प्रशासन हुआ अलर्ट बारिश को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूलों की छुट्टी की घोषणा कर दी। जारी आदेश के अनुसार, 3 सितंबर यानी की बुधवार के दिन स्कूल बंद रहेंगे। ये आदेश सभी स्कूलों के कक्षा नर्सरी से लेकर 12वीं तक के छात्रों के लिए है।

जिला प्रशासन ने जारी किया आदेश लगातार हो रही बारिश को देखते हुए ये आदेश जारी किया गया है।

देखें नोटिस

school closed in noida notice

school closed in noida notice

येलो अलर्ट पर दिल्ली एनसीआर

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राजधानी दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में दिन भर भारी बारिश और गरज के साथ बारिश जारी रहने के कारण दिल्ली के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। शहर पहले येलो अलर्ट पर था, और गुरुग्राम, नोएडा, गाजियाबाद और फरीदाबाद में भी ऐसी ही स्थिति देखी गई। स्थिति को देखते हुए, अभिभावक और छात्र चिंतित हैं, इसीलिए कल 3 सितंबर को (Noida School Closed) नोएडा और (Ghaziabad School Closed) गाजियाबाद के सभी स्कूल बंद रहने का आदेश जारी किया गया है।

Ghaziabad School Closed DM Order Today

स्कूल बंद की सूचना गाजियाबाद के लिए भी आई है, हालांकि पूरे दिल्ली एनसीआर में हालत बदतर हो रही है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राजधानी दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में सोमवार को दिन भर भारी बारिश और गरज के साथ बारिश जारी रहने के कारण दिल्ली के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया था। शहर पहले से ही येलो अलर्ट पर चल रहा था, इधर गुरुग्राम, नोएडा, गाजियाबाद और फरीदाबाद में भी स्थिति काफी खराब है, एक तो बारिश ऊपर से जाम दोनों ने झका रखा है।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article