NMC Penalty on Medical Colleges: एक ओर जहां मेडिकल कॉलेज में नए एडमिशन की प्रक्रिया अभी शुरू नहीं हुई है। वहीं दूसरी नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) ने मेडिकल कॉलेजों को लेकर सख्त निर्देश जारी किए हैं। इस कड़ी में एनएमसी ने कर्नाटक के 27 मेडिकल कॉलेजों पर जुर्माना लगाया है। दरअसल, राज्य के कई मेडिकल कॉलेजों में सुविधाओं की कमी की शिकायतें मिल रही थीं। इसपर एक्शन लेते हुए NMC ने नोटिस जारी किया है।
कर्नाटक के 27 मेडिकल कॉलेजों पर खराब व्यवस्था को लेकर जुर्माना लगाया गया है। इसमें 13 सरकारी और 11 प्राइवेट मेडिकल कॉलेज के नाम शामिल हैं। इस लिस्ट में कई बड़े मेडिकल कॉलेज जैसे चिकमंगलूर के इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस का भी नाम शामिल है।
Medical College पर लाखों का जुर्माना
देश के टॉप सरकारी और प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों पर लाखों का जुर्माना लगा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मेडिकल कॉलेजों पर खराब व्यवस्था को लेकर 2 लाख रुपये से 15 लाख रुपये तक का जुर्माना लगाया गया है। इस बीच, एआईडीएसओ कर्नाटक के राज्य सचिव अजय कामथ ने इस फैसले की आलोचना करते हुए कहा कि मेडिकल कॉलेजों को निर्धारित मानकों को बनाए रखना चाहिए, लेकिन उन पर जुर्माना लगाना बेहद अलोकतांत्रिक है।
इन टॉप कॉलेजों के नाम
- चित्रदुर्ग इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज
- चिक्काबल्लापुर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज
- एमआईएमएस मांड्या
- वाईआईएमएस यादगीर
- चिकमंगलूर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस
मेडिकल कॉलेज में एडमिशन
टॉप मेडिकल कॉलेज में MBBS और BDS कोर्स में दाखिले की प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है। सरकारी मेडिकल कॉलेजों में एडमिशन के लिए नीट यूजी की काउंसलिंग डेट आगे बढ़ गई है। काउंसलिंग की प्रक्रिया फिलहाल शुरू नहीं हुई है। नीट यूजी परीक्षा के रिजल्ट का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच चुका है। इसपर अगली सुनवाई गुरुवार यानी 11 जुलाई 2024 को होनी है।
