एजुकेशन

MP Police Constable Exam 2026: बड़ी खबर! मध्य प्रदेश में पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का शेड्यूल जारी, जानें एडमिट कार्ड पर अपडेट

MPESB ने 7500 पदों पर भर्ती के लिए MP पुलिस कांस्टेबल GD पदों की नई परीक्षा तिथि जारी कर दी है या यूं कहें कि रिवाइज्ड शेड्यूल आया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार यहां से नई परीक्षा तिथि नोट करें।

Image

मध्य प्रदेश में पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का शेड्यूल जारी

मध्य प्रदेश में पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए जरूरी अपडेट है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने Police Constable Recruitment Test (PCRT) 2026 की परीक्षा तारीख में बदलाव किया है। मंडल की ओर से 23 नवंबर 2026 को जारी नोटिस के मुताबिक, अब यह परीक्षा 9 दिसंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। इससे पहले परीक्षा 19 नवंबर 2026 को होनी थी, लेकिन अब इसे आगे बढ़ा दिया गया है। ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया है, उन्हें अपनी तैयारी और परीक्षा से जुड़ी योजना नई तारीख के अनुसार बनानी होगी।

MPESB ने बताया है कि बदली हुई तारीख के लिए एडमिट कार्ड जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह है कि वे esb.mp.gov.in पर नियमित रूप से विजिट करते रहें। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद अभ्यर्थी इसे वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे।

विवरणजानकारी
भर्ती बोर्डमध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB)
परीक्षा का नामPolice Constable Recruitment Test 2026
पुरानी परीक्षा तारीख19 नवंबर 2026
नई परीक्षा तारीख9 दिसंबर 2026
नोटिस जारी होने की तारीख23 नवंबर 2026
Official NoticeLink
आधिकारिक वेबसाइटesb.mp.gov.in

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: Rajasthan में जूनियर इंजीनियर (JE) के 1909 पदों पर भर्ती

उम्मीदवार अब क्या करें?

परीक्षा की नई तारीख घोषित होने के बाद उम्मीदवारों को अपनी तैयारी जारी रखनी चाहिए। इस अतिरिक्त समय का इस्तेमाल सामान्य ज्ञान, रीजनिंग और परीक्षा से जुड़े दूसरे विषयों के रिवीजन में किया जा सकता है।

इसके अलावा, मंडल की वेबसाइट पर जारी होने वाले नए नोटिस और एडमिट कार्ड से जुड़ी जानकारी पर नजर रखें। परीक्षा में शामिल होने से पहले बोर्ड की ओर से जारी दिशा-निर्देशों को ध्यान से पढ़ लें। उम्मीदवारों को सलाह है कि परीक्षा की तारीख में हुए बदलाव को ध्यान में रखते हुए अपनी तैयारी का टाइम टेबल भी अपडेट कर लें।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article