एजुकेशन

PSSSB Jail Warder Result 2026: पंजाब जेल वार्डर और मैट्रन भर्ती का रिजल्ट जारी, 966 उम्मीदवार पास, जानें कब शुर होगा डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (PSSSB) ने विज्ञापन संख्या 08/2026 के तहत आयोजित PMT और PET का रिजल्ट जारी कर दिया है। इच्छुक उम्मीदवार अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट sssb.punjab.gov.in से चेक कर सकते हैं।

Image

पंजाब जेल वार्डर और मैट्रन भर्ती का रिजल्ट जारी

PSSSB Jail Warder Result 2026 Download: पंजाब में जेल वार्डर और मैट्रन भर्ती के लिए फिजिकल टेस्ट देने वाले उम्मीदवारों के लिए जरूरी अपडेट है। पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (PSSSB) ने विज्ञापन संख्या 08/2026 के तहत आयोजित PMT और PET का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस परीक्षा में कुल 966 उम्मीदवार सफल हुए हैं। इनमें 927 पुरुष वार्डर और 39 महिला मैट्रन पद के लिए योग्य घोषित किए गए हैं। उम्मीदवार अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट sssb.punjab.gov.in पर उपलब्ध PDF के जरिए चेक कर सकते हैं।

4,124 उम्मीदवारों ने दिया था फिजिकल टेस्ट

PSSSB ने वार्डर और मैट्रन पदों के लिए 11 से 16 नवंबर 2026 तक पटियाला के पोलो ग्राउंड, स्टेडियम रोड पर फिजिकल टेस्ट आयोजित किया था। इसमें कुल 4,124 उम्मीदवारों को बुलाया गया था। इनमें से 966 पास हुए, जबकि 1,531 उम्मीदवार अयोग्य घोषित किए गए और 1,627 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।

पदबुलाए गए उम्मीदवारसफलअयोग्यअनुपस्थित
वार्डर (पुरुष)3,6429271,3621,353
मैट्रन (महिला)48239169274
कुल4,1249661,5311,627

26 और 27 नवंबर को होगा डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

फिजिकल टेस्ट में सफल उम्मीदवारों को अब डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया में शामिल होना होगा। बोर्ड के काउंसलिंग नोटिस के अनुसार, यह प्रक्रिया 26 और 27 नवंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को रिपोर्टिंग टाइम और जरूरी दस्तावेजों की जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिस देखना चाहिए।

कुल 532 पदों पर होनी है भर्ती

इस भर्ती के जरिए वार्डर के 475 और मैट्रन के 57 पद भरे जाएंगे। आवेदन के लिए उम्मीदवारों का 12वीं पास होना और 10वीं में पंजाबी विषय पढ़ना जरूरी था। फिजिकल टेस्ट में लंबाई, पुरुष उम्मीदवारों के लिए छाती की माप और दौड़, शॉट पुट तथा रस्सी चढ़ने जैसी गतिविधियां शामिल थीं।

ऐसे चेक करें PMT/PET रिजल्ट

1. वेबसाइट sssb.punjab.gov.in पर जाएं।

2. Results या What's New सेक्शन खोलें।

3. Warder/Matron PMT-PET Result लिंक पर क्लिक करें।

4. संबंधित रिजल्ट PDF डाउनलोड करें।

5. अपना रोल नंबर या नाम सर्च करके रिजल्ट स्टेटस देखें।

सफल उम्मीदवार डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की तैयारी रखें और बोर्ड की ओर से जारी निर्देशों का पालन करें।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article