UPPSC PCS Admit Card 2026 Release Date: उत्तर प्रदेश में PCS अधिकारी बनने का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए अहम अपडेट है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) जल्द ही PCS प्रीलिम्स परीक्षा 2026 का एडमिट कार्ड जारी कर सकता है। जिन अभ्यर्थियों ने संयुक्त राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in से अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे। इस साल PCS परीक्षा के लिए 8 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। भर्ती के जरिए 500 से अधिक पद भरे जाने हैं। ऐसे में बड़ी संख्या में अभ्यर्थी एडमिट कार्ड जारी होने का इंतजार कर रहे हैं।
यूपीपीएससी पीसीएस एडमिट कार्ड 2026 कब आएगा - UPPSC PCS Admit Card 2026 Expected Date
UPPSC PCS प्रीलिम्स का एडमिट कार्ड 1 दिसंबर 2026 के आसपास जारी होने की उम्मीद है। हालांकि, आयोग ने अभी इसकी आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की है। उम्मीदवारों को ताजा अपडेट के लिए आयेाग की वेबसाइट के साथ टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के एजुकेशन पेज timesnowhindi.com/education पर भी विजिट करने की जरूरत है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: संविधान की मूल प्रति कहां रखी है? कैसे सुरक्षित रखी जाती है?
यूपीपीएससी पीसीएस परीक्षा 2026 किस मोड में होगी? UPPSC PCS Exam 2026
PCS प्रारंभिक परीक्षा 6 दिसंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा ऑफलाइन मोड में होगी। इसमें ग्रुप A और ग्रुप B के पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार शामिल होंगे।
यूपीपीएससी पीसीएस एडमिट कार्ड 2026 कैसे डाउनलोड करें - UPPSC PCS Admit Card 2026 Steps to Download
1. सबसे पहले uppsc.up.nic.in वेबसाइट खोलें।
2. होमपेज पर Candidate सेक्शन में जाएं।
3. Download Admit Card के विकल्प पर क्लिक करें।
4. PCS Preliminary Examination 2026 का लिंक चुनें।
5. रजिस्ट्रेशन डिटेल और जन्मतिथि दर्ज करें।
6. Submit पर क्लिक करते ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
7. इसे डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकाल लें।
एडमिट कार्ड में जरूर जांचें ये जानकारी
हॉल टिकट डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवार अपना नाम, रजिस्ट्रेशन संबंधी जानकारी और परीक्षा से जुड़ी डिटेल ध्यान से जांच लें। परीक्षा के दिन एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट साथ रखना जरूरी होगा। परीक्षा केंद्र और अन्य निर्देशों की जानकारी भी हॉल टिकट पर दी जाएगी।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: मोहल्ले में पानी की टंकी ऊंचाई पर क्यों होती है, आज जान लें जवाब
