एजुकेशन

Top BTech CS College: नहीं मिला IIT, NIT में एडमिशन... कोई बात नहीं, ये हैं टॉप प्लेसमेंट वाले इंजीनियरिंग कॉलेज

Top BTech CS College without JEE: हर साल जेईई मेन्स और जेईई एडवांस्ड की परीक्षा में लाखों छात्र आवेदन करते हैं। IITs, NITs जैसे इंजीनियरिंग कॉलेज में एडमिशन के लिए JoSAA Counselling की भी प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है। ऐसे में जिन छात्रों को अच्छे प्लेसमेंट वाले बीटेक कॉलेज में दाखिला लेना है वो बेस्ट कॉलेज के नाम यहां देख सकते हैं।

Image

टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज

Photo : Times Now Digital

Top BTech CS College without JEE: इंजीनियरिंग के क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक छात्रों की पहली पसंद इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IITs) या नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (NITs) होती है। यही वजह है कि JEE Main और JEE Advanced की परीक्षा में कंपटीशन इतना हाई है। हर साल लाखों की संख्या में छात्र इस परीक्षा के लिए आवेदन करते हैं। इनमें से कुछ को ही पसंद के कॉलेज में दाखिला मिल पाता है। IITs और NITs में दाखिला ना पाने वाले छात्रों के लिए भी कई ऐसे कॉलेज हैं जहां एडमिशन लेकर शानदार करियर बना सकते हैं। NIRF Ranking में भी इन कॉलेजों को अच्छी रैंक मिली है।

Engineering College without JEE: देश के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज

टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज में दाखिले के लिए JoSAA Counselling की प्रक्रिया भी लगभग पूरी हो चुकी है। जिन छात्रों को IIT, NITs में दाखिला नहीं मिल पाया है वो हताश ना हों। आईआईटी और एनआईटी के अलावा भी कई ऐसे कॉलेज हैं जहां बीटेक का प्लेसमेंट रिकॉर्ड शानदार है और एडमिशन JEE Main स्कोर से होता है। आइए ऐसे ही कुछ कॉलेजों के बारे में जानते हैं।

Jadavpur University

इंजीनियरिंग में करियर बनाने के लिए छात्र पश्चिम बंगाल में स्थित जादवपुर यूनिवर्सिटी में भी दाखिला ले सकते हैं। यहां BTech और BE कोर्स में एडमिशन होता है। इंजीनियरिंग के कई ब्रांच यहां उपलब्ध हैं। इस कॉलेज में दाखिला वेस्ट बंगाल जेईई यानी WBJEE एग्जाम के आधार पर होता है। इसके अलावा इस कॉलेज में कई शॉर्ट टर्म और सर्टिफिकेट कोर्स भी उपलब्ध हैं।

Vellore Institute of Technology

तमिलनाडु के वेल्लोर में स्थित वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी इंजीनियरिंग कॉलेज की लिस्ट में रैंक 11 पर है। यहां BTech के कई कोर्स मौजूद हैं। यहां भी JEE Main या JEE Advanced से एडमिशन नहीं मिलता है। यह कॉलेज अपना खुद का एंट्रेंस एग्जाम कराता है जिसे VITEEE कहते हैं। Vellore Institute of Technology के प्लेसमेंट रिकॉर्ड की बात कें तो यहां का हाईएस्ट प्लेसमेंट 1.02 करोड़ का देखा गया था। प्लेसमेंट रिकॉर्ड नीचे दिए देख सकते हैं।

VIT Placement

Vellore Institute of Technology Placement

जामिया मिल्लिया इस्लामिया

बीटेक सिविल इंजीनियरिंग के लिए राजधानी दिल्ली में स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया में एडमिशन ले सकते हैं। यहां एडमिशन लेने के लिए JEE Advanced पास होने की जरूरत नहीं है। यहां छात्रों को JEE Main Score के आधार पर दाखिला होता है। जामिया मिल्लिया इस्लामिया में एडमिशन के लिए ऑफिशियल वेबसाइट- jmi.ac.in पर जाकर अप्लाई करना होगा।

Delhi Technological University

दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी भी BTech Course के लिए काफी अच्छा कॉलेज है। इसे NIRF Ranking 2023 में टॉप 30 में शामिल किया गया है। इस कॉलेज में बीटेक कोर्स में एडमिशन JEE Main स्कोर के आधार पर होता है। प्लेसमेंट रिकॉर्ड के लिहाज से देखा जाए तो यहां लाखों के पैकेज पर प्लेसमेंट होता है। DTU, Delhi में कई मल्टी नेशनल कंपनियां प्लेसमेंट के लिए आती हैं।

VIT Admission

इंजीनियरिंग कोर्स

Amrita Vishwa Vidyapeetham

दक्षिण भारत के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज की बात करें तो अृमता विश्व विद्यापिठम का नाम जरूर सामने आता है। यहां इंजीनियरिं के वैसे तो कई ब्रांच हैं लेकिन रोबोटिक्स और ऑटोमोशन में BTech कोर्स सबसे ज्यादा मशहूर है। बेहद कम फीस में यहां Robotics Engineering कर सकते हैं। NIRF Ranking 2023 में इस कॉलेज को रैंक 7 प्राप्त है। यहां का प्लेसमेंट रिकॉर्ड भी शानदार देखा गया है। यहां एडमिशन JEE Main और Amrita Entrance Examination Engineering AEEE के माध्यम से होता है।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article