एजुकेशन

Bihar University News: CM सम्राट चौधरी दिया बड़ा आदेश, बिहार में 3 यूनिवर्सिटियों का निर्माण कार्य जल्द होगा पूरा

Bihar University News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अधिकारियों को पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय, पूर्णिया विश्वविद्यालय और पटना विश्वविद्यालय में चल रहे निर्माण कार्य मार्च 2027 तक पूरा करने का निर्देश दिया है।

Image

Bihar University News (Image - aninews.in)

Bihar University News: बिहार में उच्च शिक्षा और कृषि क्षेत्र को मजबूत बनाने के लिए सरकार ने नई तैयारी शुरू की है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अधिकारियों को पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय, पूर्णिया विश्वविद्यालय और पटना विश्वविद्यालय में चल रहे निर्माण कार्य मार्च 2027 तक पूरा करने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही उन्होंने राज्य के कृषि उत्पादों की बेहतर ब्रांडिंग और उन्हें बड़े बाजारों तक पहुंचाने पर भी जोर दिया।

ये निर्देश पटना में 'बिहार गति' पहल के तहत आयोजित समीक्षा बैठक में दिए गए। बैठक में 100 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं और केंद्र सरकार की योजनाओं की प्रगति पर चर्चा हुई।

विश्वविद्यालयों में बनेंगी नई सुविधाएं

मुख्यमंत्री ने पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन, शैक्षणिक भवन, इंडोर स्टेडियम और नेशनल हाईवे से जुड़ने वाली सड़क के निर्माण की समीक्षा की। पूर्णिया और पटना विश्वविद्यालय की विकास परियोजनाओं की भी जानकारी ली गई।

पटना विश्वविद्यालय के लिए अधिकारियों को सभी संबंधित पक्षों से बातचीत करके एक विस्तृत मास्टर प्लान तैयार करने को कहा गया है। साथ ही विश्वविद्यालय के हॉस्टल में रहने की सुविधा केवल विद्यार्थियों को देने का निर्देश दिया गया। मुख्यमंत्री ने B.Ed. कॉलेजों में जल्द डिग्री कॉलेज शुरू करने की दिशा में भी कदम उठाने को कहा।

2030 तक किसानों की उपज पहुंचेगी बड़े बाजारों तक

बैठक में कृषि योजनाओं की भी समीक्षा हुई। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से जिले के हिसाब से नकदी फसलों को बढ़ावा देने के लिए एक्शन प्लान तैयार करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि कृषि योजनाओं का मुख्य उद्देश्य किसानों की आर्थिक स्थिति बेहतर बनाना होना चाहिए।

इसके अलावा बिहार के कृषि उत्पादों की ब्रांडिंग, बाजार उपलब्धता और परिवहन सुविधाओं को मजबूत करने पर जोर दिया गया। सरकार का लक्ष्य है कि 2030 तक राज्य के किसानों की उपज राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक आसानी से पहुंच सके।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article