NIOS Class 12th Result 2026 Declared: एनआईओएस 12वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों के लिए बड़ी खबर है। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग (NIOS) ने अप्रैल 2026 में हुई 12वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट results.nios.ac.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। यहां आपको एनरोलमेंट नंबर, डेट ऑफ बर्थ व कैप्चा दर्ज करना होगा। जो छात्र अपने अंकों से संतुष्ट नहीं हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अनुरोध करके अपनी उत्तर पुस्तिकाओं की रीचेकिंग करवा सकते हैं।
NIOS 12th Result 2026: कब हुई थी परीक्षाएं
अप्रैल सत्र के लिए एनआईओएस 12वीं की परीक्षाएं 10 अप्रैल से 6 मई, 2026 तक आयोजित की गई थी। वहीं अब रिजल्ट जारी कर दिया गया है। छात्र नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अरना परिणाम चेक कर सकते हैं।
NIOS Class 12th Result 2026 Check Here: ऐसे चेक करें एनआईओएस 12वीं परीक्षा का रिजल्ट
- सबसे पहले results.nios.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर
NIOS 12th Result 2026 लिंक पर क्लिक करें। - यहां अपना रोल नंबर व डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें।
- रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर मार्कशीट अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
NIOS 12 Result 2026: मार्कशीट पर होगी ये जानकारी
- छात्र का नाम
- माता पिता का नाम
- कक्षा
- परीक्षा का नाम
- विषयवार मार्क्स
- कुल मार्क्स
- रिजल्ट का स्टेटस
NIOS 12th Result 2026: रीचेकिंग के लिए कर सकते हैं अप्लाई
एनआईओएस कक्षा 12वीं के जो छात्र अपने परिणाम से संतुष्ट नहीं हैं, वे अपनी उत्तर पुस्तिकाओं की रीचेकिंग के लिए आवेदन कर सकते हैं। रीचेकिंग के लिए आवेदन परिणाम घोषित होने के 15 दिनों के भीतर जमा करना होगा, जिसके लिए प्रति विषय 300 रुपये का शुल्क ऑनलाइन भुगतान करना होगा। छात्र परिणाम घोषित होने के 30 दिनों के भीतर व्यक्तिगत विवरणों में सुधार या कुल अंकों की त्रुटियों के लिए भी आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।
