एजुकेशन

NIFTEE 2026 Result: एनटीए ने जारी किया एनआईएफटीईई प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट, exams.nta.nic.in से करें स्कोरकार्ड डाउनलोड

NIFTEE 2026 Result Out: एनटीए ने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी प्रवेश परीक्षा 2026 के रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित कर दिए है। परीक्षा में शामिल हुए छात्र आधिकारिक वेबसाइट से इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

NIFTEE 2026 Result

NIFTEE 2026 Result Out: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा आयोजित की नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी प्रवेश परीक्षा (NIFTEE 2026) में शामिल हुए छात्रों जो बेसब्री से अपने परीक्षा परिणामों की राह देख रहे थे उनका इंतजार अब खत्म हो गया है। एनटीए ने NIFTEE 2026 रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए छात्र आसानी से अपने परिणाम आधिकारिक वेबसाइट से चेक कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के आसान स्टेप नीचे दिए गए हैं।

अंडरग्रेजुएट और पोस्टग्रेजुएट दोनों कोर्सेज के परिणाम घोषित

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने अपनी आधिकारिक सूचना में स्पष्ट किया है कि शनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी प्रवेश परीक्षा बैचलर्स (UG) और मास्टर्स (PG) दोनों ही प्रोग्राम्स के परिणाम एक साथ जारी किए गए हैं। देश के विभिन्न निफ्ट कैंपसों में एडमिशन लेने के इच्छुक छात्र अब अपना पर्सनल स्कोरकार्ड चेक कर सकते हैं, जिसके आधार पर आगे की काउंसलिंग और सीट अलॉटमेंट की प्रक्रिया शुरू की जाएगी

कैसे चेक करें NIFTEE 2026 Result?

स्टेप 1 - NIFTEE 2026 के परिणाम चेक करने के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/niftee पर जाएं।

स्टेप 2 - होमपेज पर दिए गए "Check your scorecard" या रिजल्ट से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3- अब, नए खुले पेज पर अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।

स्टेप 4 - सबमिट के बटन पर क्लिक करें।

स्टेप 5 - अब आपका परीक्षा रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।

स्टेप 6 - उम्मीदवार इसे डाउनलोड करें और इसका प्रिंट आउट लेना न भूलें।

हेल्पलाइन नंबर

ईमेल सहायता: आप अपनी समस्या लिखकर nift@nta.ac.in पर ईमेल भेज सकते हैं।

टेलीफोन हेल्पलाइन: छात्र सीधे 011-40759000 पर कॉल करके भी मदद ले सकते हैं।

मुख्य वेबसाइट: www.nta.ac.in

रिजल्ट चेक करने या स्कोरकार्ड डाउनलोड करने में किसी भी प्रकार की दिक्कत आने पर उम्मीदवार ऊपर दिए गए नंबर और ईमेल पर मेल कर अपनी समस्या का समाधान प्राप्त कर सकता है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहा author

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्... और देखें

End of Article