एजुकेशन

फैशन की दुनिया में बनाना चाहते हैं शानदार करियर? NIFT में एडमिशन के लिए ऐसे करें आवेदन, यहां देखें पूरा प्रोसेस

NIFT Admission 2027: फैशन और डिजाइनिंग की दुनिया में करियर बनाने वाले उम्मीदवारों को बता दें कि NIFT में शैक्षणिक सत्र 2027 के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

Image

NIFT Registration 2027 (Photo - AI/Newsroom Verified)

NIFT Admission 2027: फैशन डिजाइनिंग, टेक्नोलॉजी और टेक्सटाइल के क्षेत्र में एक आकर्षक और सफल करियर बनाने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (NIFT) देश का सबसे प्रतिष्ठित संस्थान है, जिसमें एडमिशन के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अगर आप भी निफ्ट से ग्रेजुएशन और पोस्टग्रेजुएशन की डिग्री हासिल कर वैश्विक फैशन इंडस्ट्री में करियर के नए दरवाजे खोलना चाहते हैं तो यह आपके लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है। NIFT द्वारा आयोजित किए जाने वाले एंट्रेंस टेस्ट में शामिल होने के लिए आपको आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी होगी। आवेदन से संबंधित अधिक जानकारी लेख में नीचे दी गई है।

NIFT द्वारा प्रस्तुत प्रमुख कोर्स

निफ्ट विभिन्न स्ट्रीम में डिजाइनिंग और मैनेजमेंट के उच्च स्तरीय कोर्स ऑफर करता है -

बैचलर ऑफ डिजाइनफैशन डिजाइन, लेदर डिजाइन, एक्सेसरी डिजाइन, टेक्सटाइल डिजाइन, निटवियर डिजाइन और फैशन कम्युनिकेशन जैसे विभिन्न कोर्स हैं।
बैचलर ऑफ फैशन टेक्नोलॉजीएपेरल प्रोडक्शन (Apparel Production)।
मास्टर कोर्सेजमास्टर ऑफ डिजाइन (M.Des), मास्टर ऑफ फैशन मैनेजमेंट (MFM), और मास्टर ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - RMS CET 2027: राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल में कक्षा 6 और 9 में एडमिशन लेने की लास्ट डेट करीब, तुरंत आधिकारिक वेबसाइट से करें आवेदन

एडमिशन के लिए कौन कर सकता है आवेदन?

- B.Des कोर्स में एडमिशन के लिए उम्मीदवार का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 (12वीं) उत्तीर्ण या अंतिम वर्ष में अध्ययनरत उम्मीदवार। (अधिकतम आयु: 1 अगस्त तक 24 वर्ष से कम, आरक्षित वर्गों को 5 वर्ष की छूट)।

- B.F.Tech कोर्स में प्रवेश के लिए उम्मीदवार का 12वीं में फिजिक्स, रसायन विज्ञान और गणित से पढ़ा होना अनिवार्य है।

- मास्टर कोर्सेज में प्रवेश के लिए संबंधित विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। (इसके लिए कोई ऊपरी आयु सीमा नहीं है)।

NIFT प्रवेश परीक्षा का पैटर्न

1. लिखित परीक्षा

CAT - उम्मीदवार की रचनात्मकता, रेखांकन (Drawing) और डिजाइनिंग क्षमता का परीक्षण।

GAT - अंग्रेजी, क्वांटिटेटिव एबिलिटी, रीजनिंग और करंट अफेयर्स पर आधारित ऑब्जेक्टिव टेस्ट।

2. सिचुएशन टेस्ट / इंटरव्यू

लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को अंतिम चयन के लिए सिचुएशन टेस्ट (3D मॉडल मेकिंग) और इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है।

कैसे करें आवेदन

स्टेप 1 - प्रवेश के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार NIFT की आधिकारिक प्रवेश वेबसाइट nift.nta.nic.in पर जाएं।

स्टेप 2 - 'New Candidate Register' पर क्लिक करें और अपना नाम, मोबाइल नंबर व ईमेल आईडी दर्ज करके रजिस्ट्रेशन करें।

स्टेप 3 - क्रिएट किए गए क्रेडेंशियल्स का उपयोग कर लॉगिन करें।

स्टेप 4 - अब, अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता और पसंदीदा परीक्षा केंद्र चुनें।

स्टेप 5 - पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और श्रेणी प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) निर्धारित फॉर्मेट में अपलोड करें।

स्टेप 6 - क्रेडिट/डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग या UPI के माध्यम से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फीस जमा करें।

स्टेप 7 - फॉर्म सबमिट करने के बाद फाइनल 'Confirmation Page' डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

क्या है आवेदन शुल्क

उम्मीदवार की श्रेणीएक कार्यक्रम के लिए शुल्कदो कार्यक्रमों के लिए शुल्क
सामान्य2,000 रुपये3,000 रुपये
सामान्य-EWS2,000 रुपये3,000 रुपये
OBC-NCL2,000 रुपये3,000 रुपये
अनुसूचित जाति (SC)500 रुपये750 रुपये
अनुसूचित जनजाति (ST)500 रुपये750 रुपये
दिव्यांग (PwD)500 रुपये750 रुपये

उम्मीदवारों को बता दें कि वह लेट फीस के साथ भी आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं, लेकिन लेट फीस में उन्हें 5000 रुपये का भुगतान करना होगा। इसलिए सलाह है कि वह समय से प्रक्रिया पूरी करें।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article