एजुकेशन

CBSE Board Exam 2027: 2000 रुपये देने से बचना है, तो लास्ट डेट से पहले सबमिट करें बोर्ड परीक्षा के लिए LOC, नहीं तो भरनी होगी लेट फीस

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई द्वारा 2027 में आयोजित की जाने वाली बोर्ड परीक्षा के लिए एलओसी सबमिट करने की अंतिम तिथि 21 अक्टूबर है। 2000 रुपये की लेट फीस से बचने के लिए सलाह है कि तुरंत प्रक्रिया पूरी करें।

Image

CBSE Board Exam 2027 (Photo - AI/Newsroom Verified)

CBSE Board Exam 2027: केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा आगामी कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं (Board Exams 2027) में शामिल होने वाले छात्रों के लिए 'लिस्ट ऑफ कैंडिडेट्स' (LOC) सबमिट करने की प्रक्रिया को लेकर स्कूलों और अभिभावकों को लगातार अपडेट दिए जा रहे हैं। हाल ही में बोर्ड द्वारा एक बार फिर एलओसी को लेकर निर्देश जारी किए गए हैं। बोर्ड द्वारा निर्धारित तिथियों के भीतर यदि सभी पात्र विद्यार्थियों के विवरण की सूची बोर्ड को जमा नहीं की जाती है, तो प्रति छात्र 2,000 रुपये की भारी लेट फीस देनी होगी। ऐसे में स्कूलों के साथ-साथ अभिभावकों के लिए भी यह बेहद आवश्यक है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते सभी औपचारिकताएं पूरी कर लें, ताकि अनावश्यक वित्तीय बोझ से बचा जा सके। बता दें कि एलओसी सबमिट करने की डेट बेहद ही करीब है।

क्या है एलओसी सबमिट करने की अंतिम तिथि

स्कूल और अभिभावकों को एक बार फिर बता दें कि बिना लेट फीस के लिस्ट ऑफ कैंडिडेट्स यानी LOC सबमिट करने की अंतिम तिथि 21 अक्टूबर है। यानी इसमें केवल2 दिन का समय बाकी रह गया है। बोर्ड द्वारा इसे जल्द से जल्द सबमिट करने के लिए अपडेट दिए गए हैं।

क्या है LOC और क्यों है जरूरी?

LOC यानी 'लिस्ट ऑफ कैंडिडेट्स' वह आधिकारिक सूची होती है जिसे स्कूलों द्वारा सीबीएसई के डिजिटल पोर्टल (PARIKSHA SANGAM) पर अपलोड किया जाता है। इस सूची में परीक्षा में बैठने वाले प्रत्येक छात्र का सटीक विवरण जैसे छात्र का नाम, माता-पिता का नाम, चुने गए सब्जेक्ट, श्रेणी और दिव्यांगता संबंधी विवरण आदि दर्ज किया जाता है। इस डेटा के आधार पर ही सीबीएसई द्वारा एडमिट कार्ड, परीक्षा रोल नंबर, उत्तर पुस्तिकाएं और अंतिम अंकपत्र यानी मार्कशीट तैयार की जाती है।

लेट फीस का नियम और अंतिम तिथि का रखें ध्यान

सीबीएसई की गाइडलाइन्स के अनुसार, निर्धारित समय सीमा के भीतर LOC जमा न करने पर लेट फीस का कड़ा प्रावधान लागू होता है: समय पर LOC जमा करने वाले छात्रों को केवल सामान्य परीक्षा शुल्क ही देना होता है। समय सीमा बीतने के बाद LOC सबमिट करने पर प्रति छात्र 2,000 रुपये की अतिरिक्त लेट फीस देनी होगी। यदि LOC में किसी छात्र का नाम समय पर शामिल नहीं होता है, तो वह आगामी बोर्ड परीक्षा में बैठने से वंचित रह सकता है।

अभिभावकों और छात्रों के लिए महत्वपूर्ण सुझाव

- स्कूल द्वारा LOC में दर्ज किए गए अपने नाम की स्पेलिंग, माता-पिता का नाम, जन्मतिथि और चुने गए विषयों के कोड को 10वीं की रजिस्ट्रेशन कॉपी या स्कूल रिकॉर्ड से ध्यानपूर्वक मिला लें।

- कई बार स्टैंडर्ड मैथ्स और बेसिक मैथ्स या भाषा के विषयों में गलती हो जाती है। LOC फाइनल सबमिट होने के बाद विषय में बदलाव करना संभव नहीं होता।

- अभिभावक सुनिश्चित करें कि उन्होंने स्कूल द्वारा मांगी गई परीक्षा फीस और आवश्यक दस्तावेज समय पर जमा करा दिए हैं, ताकि स्कूल अंतिम तिथि से पहले सूची बोर्ड को भेज सके।

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 10वीं और 12वीं के परीक्षार्थियों के लिए यह एक बेहद महत्वपूर्ण चरण है। किसी भी तरह की लापरवाही या देरी न केवल 2,000 रुपये की अतिरिक्त लेट फीस का कारण बन सकती है, बल्कि भविष्य में मार्कशीट में गलती का जोखिम भी पैदा कर सकती है। इसलिए अंतिम समय की हड़बड़ी से बचें और तुरंत अपनी LOC डिटेल्स वेरिफाई करवाएं।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article