एजुकेशन

NEET Ug Re Exam 2026: आज है नीट यूजी री-एग्‍जाम, जानें परीक्षा के लिए कौन से एडमिट कार्ड नहीं होंगे मान्य, NTA ने बताया

NEET Ug Re Exam 2026 Admit Card Download: नीट यूजी री एग्जाम का आयोजन आज 21 जून को किया जाना है। परीक्षा से पहले एनटीए ने बताया है कि कौन से एडमिट कार्ड मान्य रहेंगे और कौन से नहीं।

Image

NEET Ug Re Exam 2026: 21 जून की परीक्षा के लिए कौन से एडमिट कार्ड नहीं होंगे मान्य, NTA ने बताया (Image - CHatgpt)

NEET Ug Re-Exam 2026 Admit Card Download: नीट यूजी री एग्जाम का आयोजन आज 21 जून को किया जाना है। परीक्षा से पहले एनटीए ने बताया है कि कौन से एडमिट कार्ड मान्य रहेंगे और कौन से नहीं। अगर आप भी इस परीक्षा में भाग लेने जा रहे हैं, तो ये खबर आपके काम की है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (National Testing Agency) ने साफ किया है कि जिन लोगों ने आज 21 जून की NEET Ug Re Exam 2026 के लिए अपने एडमिट कार्ड पहले ही डाउनलोड कर लिए हैं, उन्हें दोबारा ऐसा करने की जरूरत नहीं है।

SMS/ ईमेल/ WhatsApp मैसेज मुख्य रूप से उन छात्रों के लिए हैं, जिन्होंने अभी तक अपने नए एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं किए हैं। ध्यान रहे, NEET Ug Exam 2026 के लिए सबसे पहले 3 मई का प्रवेश पत्र जारी किए गए थे, लेकिन NEET Ug Re Exam 2026 में ये एडमिट कार्ड मान्य नहीं रहेंगे, क्योंकि कई छात्रों को उनके पसंदीदा शहरों में नए सेंटर अलॉट किए गए हैं।

आज 21 जून को होनी वाली परीक्षा के लिए दोबारा से एडमिट कार्ड जारी किए थे, उम्मीदवारों के लिए इन नए एडमिट कार्ड के साथ इसकी एक कॉपी ले जाना भी जरूरी है।

क्या है पूरा मामला (NTA)

मेडिकल कोर्स में एडमिशन के लिए NEET-UG परीक्षा मूल रूप से इस साल 3 मई को आयोजित की गई थी, लेकिन पेपर लीक के आरोपों के कारण इसे 12 मई को रद्द कर दिया गया था। सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (CBI) अभी भी इस मामले की जांच कर रही है। इधर देशभर में मामला गर्माता जा रहा था, ऐसे में नीट यूजी परीक्षा को दोबारा से आयोजित कराने का फैसला लिया गया, जिसके लिए 21 जून की तारीख फिक्स की गई। इस परीक्षा के लिए दोबारा से एडमिट कार्ड जारी किए गए हैं।

एजेंसी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पब्लिक एडवाइजरी में कहा, "NTA उम्मीदवारों को रविवार, 21 जून 2026 को होने वाली दोबारा परीक्षा के लिए अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए रिमाइंडर SMS और ईमेल भेज रहा है।" इस रिमाइंडर SMS और ईमेल का मतलब सिर्फ इतना है कि जो उम्मीदवार इस परीक्षा में भाग लेने जा रहे हैं, उन्हें नए प्रवेश पत्र जारी करने होंगे, और जिन लोगों ने कर लिया है, उन्हें इस पर गौर करने की जरूरत नहीं है।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article